Connect with us

TNF News

गिरिडीह के जमुआ में मानव तस्करी का खुलासा, वीडियो आया सामने

Published

on

THE NEWS FRAME

गिरिडीह में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला समेत चार गिरफ्तार

गिरिडीह : गिरिडीह के जमुआ से मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह में महिलाओं की भी संलिप्तता बताई जा रही है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Read More : सिविल डिफेंस आयोजित किया आपदा में युवाओं की भूमिका” विषय पर बिस्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सेमिनार का आयोजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गिरोह लोगों को झांसा देकर उन्हें अन्य राज्यों में भेजने का काम करता था। इस वीडियो में कुछ संदिग्धों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं, जिससे पुलिस जांच में अहम सुराग मिल सकते हैं।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और इस मामले में जल्द ही कड़ी कार्रवाई किए जाने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि मानव तस्करी के इस रैकेट में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आगे पढ़ें: 

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला तस्करी में शामिल एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके चंगुल से एक महिला को मुक्त भी कराया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुशीला देवी, सुनील यादव और बबलू कुमार शामिल हैं।

विधवा और गरीब महिलाओं को बनाते थे निशाना
एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह गिरोह विधवा, गरीब और लाचार महिलाओं को नौकरी और अच्छी कमाई का झांसा देकर उन्हें दूर किसी अन्य राज्य में ले जाने की फिराक में था। जमुआ थाना प्रभारी मनीकांत सर के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।

कोडरमा पुलिस की मदद से बड़ी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, आरोपी एक महिला को झारखंड से किसी दूसरे राज्य में ले जा रहे थे, तभी कोडरमा जिले के डोमचांच पुलिस को सूचना मिली और उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं, पुलिस जुटी रेस्क्यू में
एसडीपीओ ने बताया कि इस गिरोह ने पहले भी इलाके से चार विधवा महिलाओं को तस्करी कर अन्य राज्यों में भेजा था। पुलिस जल्द ही उन महिलाओं को भी खोजकर मुक्त कराने की प्रक्रिया पूरी करेगी।

इस सफलता के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गिरोह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *