Connect with us

झारखंड

गांडेय प्रखंड के मरगोडीह में सम्मान सह प्रेरणा समारोह का आयोजन कर दो नवचयनित सीमा सुरक्षा जवानों को सम्मानित किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

गांडेय : गांडेय प्रखंड के मरगोडीह में सम्मान सह प्रेरणा समारोह का आयोजन कर दो नवचयनित सीमा सुरक्षा जवानों को सम्मानित किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित साइबर डीएसपी आबिद खान तथा गांडेय बीडीओ निसात अंजुम ने नवचयनित सीमा सुरक्षा जवानों को बुके एवं फुलमाला देकर सम्मानित किया गया।साइबर डीएसपी आबिद खान ने कहा कि मेहनत एवं लगन से सफलता अवश्य मिलती है।

नौजवानों को प्रेरित करते हुए कहा कि मुख्यधारा से जुड़कर रुटीन के अनुसार मेहनत एवं लगन किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। इसलिए युवा क्षणिक लाभ को दरकिनार कर मेहनत कर आगे बढ़ें। मौके पर उपस्थित बीडीओ निसात अंजुम ने भी युवाओं को मेहनत एवं लगन से जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी।

झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप मंडल ने कहा कि युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यहां विगत कई वर्षों से सम्मान समारोह का आयोजन हो रहा है। सम्मान समारोह युवाओं को मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। गांव के युवकों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

इसके पुर्व अतिथियों एवं नवचयनित आई टी बी पी के जवान बच्चन मंडल, बीएस एफ के नवचयनित रमेश मंडल समेत अन्य ने स्व धनेश्वर मंडल की प्रतिमा पर फुल माला एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर रोहित मंडल, बद्री मंडल, कामेश्वर मंडल, राजू मंडल, रामदेव मंडल, महेंद्र मंडल, भीखो मंडल, गोवर्धन मंडल, गणपत मंडल, भोला मंडल, महादेव मंडल, विकास मंडल, संदीप मंडल, मुकेश मंडल, मीणा देवी, सरिता देवी समेत दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *