Connect with us

सोशल न्यूज़

गरीब लड़की की शादी के लिए दिया विशेष दान।

Published

on

ज दिनांक 30 जनवरी को गरीबों के मसीहा, ह्रदय सम्राट मनोज मांझी ने मानगो, जवाहरनगर, रोड नं 17 के रहने वाले मोहम्मद अकबर की बेटी आसिफा परवीन  की शादी के लिए दिया विशेष दान। 

THE NEWS FRAME

आपको बता दें की मो. अकबर की बेटी आसिफा परवीन की शादी 1 फरवरी 2021 को होने वाली है, शादी की तैयारियां भी चल रही है।  किन्तु गरीबी के कारण तैयारियों में कमी रह ही जाती है।  इस बात का पता जब जनता सेवा समिति के मानगो मंडल अध्यक्ष रवि मांझी को हुई तो उन्होंने इस बात की चर्चा जनता सेवी समिति के संरक्षक मनोज मांझी से की। इतना सुनते ही मनोज मांझी का हृदय विचलित हो गया।  

वे फौरन उस बेटी के पिता से मिलने के लिए आतुर हो गए और अपने सदस्यों के साथ मिलकर मो. अकबर  के घर की ओर जाने लगे। लेकिन इसी बीच  उन्हें  जानकारी मिली की मो. अकबर जवाहरनगर मानगो रोड नं 13 में चंदन सिंह के RCM स्टोर के पास सामानों की खरीददारी करने गए है।  तब मनोज मांझी ने भी समय न गंवाते हुए उक्त स्थान पर ही उनसे मिलने का निर्णय लिया।  

रोड नं 13, जवाहरनगर मानगो में पहुँचते ही उन्होंने ससम्मान विवाह में जो कमी रह गई थी उसे पूरा किया।  और उन्होंने मो. अकबर से कहा की आगे भी कोई जरुरत होगी तो वे बेझिझक अपने इस बेटे को याद कर लेंगे।  इस बात से खुश होकर मो. अकबर ने मनोज मांझी को दुआएं देते हुए, सामानों को लेकर अपने घर की ओर बढ़ गए। 

मनोज मांझी ने उपस्थित सभी सदस्यों से उसी जगह पर कहा की  किसी गरीब की बेटी की शादी में कोई कमी रहेगी तो उसे हम सब मिलकर दूर करेंगे।  जनता सेवी समिति का असली कार्य तो लोगों का हृदय जितना है,  न की राजनीती करना। 

इस कार्यक्रम में रवि मार्डी, चन्दन सिंह, पवन सिंह, मुहम्मद गेयास, इकबाल खां, राकेश कुमार, अनिल मौर्य, शेख जहिर, शेख जलील, शेख याकूब, डॉ हक, चन्द्र भूषण, खुर्शीद आलम, गुरमीत सिंह, मनप्रीत सिंह, आशीष, रौनक सिंह, रितेश कुमार और अन्य सदस्य उपस्थित थे। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *