Connect with us

शिक्षा

कुकरु प्रखंड में महिला कॉलेज खोलने के संबंध में इंचागड़ विधायक महोदया को ज्ञापन।

Published

on

चांडिल : शुक्रवार 30 जुलाई, 2021

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन के द्वारा आज  ईचागढ़ विधानसभा के विधायक महोदया को राज्य उपाध्यक्ष श्रीमंत बारीक के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा गया। जिसमे मांग पत्र में कहा गया की पूरे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक ही डिग्री कॉलेज सिंहभूम कॉलेज, चांडिल है जहाँ दूर दराज, सुदूर ग्रामीण इलाको से छात्र- छात्राओं को आने जाने के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। खासकर कुकड़ू इलाके से चांडिल आने जाने के लिए केवल एक ही ट्रेन की सुविधा है।

THE NEWS FRAME

फ़िलहाल ट्रेन भी बंद है, उसके सिवाय कुछ एक दो बस चलती भी है तो उसका किराए देने में अधिकतर छात्र- छात्राएं सक्षम नहीं होते हैं, क्योंकि अधिकतर छात्र- छात्राओं के परिवार का आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। किसी तरह से परिवार का भरण पोषण होता है। जहां खासकर लड़के किसी भी तरह कॉलेज आ जाते हैं लेकिन, लड़कियाँ नहीं आ पाती है। जिसके कारण आगे की पढ़ाई रुक जाती है।

अतः कुकरू प्रखंड के आमने-सामने जल्द से जल्द एक कॉलेज खोलने की जरूरत है। साथ ही उपस्थित सराइकेला खरसावां जिला प्रभारी युधिष्ठिर कुमार एवम् जिला उपाध्यक्ष शिवनाथ महतो के द्वारा छात्र संकल्प पत्रिका भेट की गई।

THE NEWS FRAME

पढ़ें खास खबर– 

मंत्रा के फैशन कलेक्शन में सुपर स्टार हृतिक रोशन।

आरक्षण की एक और उपलब्धि, भारत सरकार के खाते में गई। भारत सरकार की यह पहल देश की प्रगति में सहयोग करेगा या बाधा, ये तो वक्त ही बताएगा।

झारखंड 10th का रिजल्ट, बस एक क्लिक पर जानें।

सोशल मीडिया पर International Tiger Day

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *