Connect with us

सोशल न्यूज़

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अजॉय कुमार अपने दिल्ली दौरे के बाद झारखंड लौटे।

Published

on

THE NEWS FRAME

रांची : आज दिनांक 5 मार्च  2021 को संध्या 8:00 बजे के लगभग जमशेदपुर के चहेते एवं पूर्व सांसद डॉक्टर अजॉय कुमार झारखण्ड लौट आए हैं। आपको बता दें की पिछ्ले दो सप्ताह के दिल्ली दौरे के बाद वे आज लौटे हैं। 

दिल्ली दौरे का ख़ास उद्देश्य झारखण्ड में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए पुरे देश में झारखण्ड की छवि को स्वर्णिम रूप प्रदान करना था।  इस दौरान वे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के साथ दो बार बैठक कर संगठन की कार्यशैली और विस्तारवादी नीतियों पर विशेष चर्चा किये। श्री राहुल गांधी से दिशा निर्देश प्राप्त कर झाटखंड लौट आए।

लोगों को पूर्ण विश्वास  हैं की डॉ अजॉय कुमार के नेतृत्व में  झारखण्ड प्रदेश की वास्तविक छवि दुनियाँ के लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ जायेगी। जो सदियों तक लोगों की जुबां पर बना रहेगा।  

उनको रिसीव करने रांची एयरपोर्ट पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कई दिग्गज पहुंचे हुए थे।  जिनमें कांग्रेस के वरीय महासचिव सह डॉक्टर अजॉय फैंस क्लब के सचिव रवि शंकर केपी ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। वहीँ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री आनंद बिहारी दुबे, त्रिलोक सिंह, सन्नी सिंह मौजुद थे।

THE NEWS FRAME

पढ़ें यह खास खबर –  

भारत में Jio को टक्कर देने के लिए आ चुका है Elon Musk का स्टारलिंक सुपर स्पीड इंटरनेट।

अब बिना किसी रुकावट के इंटरनेट का भरपूर मजा मिलेगा। लेकिन कैसे?

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *