Connect with us

शिक्षा

करीम सिटी कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई विलियम शेक्सपियर की जयंती, दो नाटकों का हुआ मंचन

Published

on

करीम सिटी कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई विलियम शेक्सपियर की जयंती, दो नाटकों का हुआ मंचन

जमशेदपुर, 24 अप्रैल 2024:

करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के अंग्रेजी पीजी विभाग ने 23 अप्रैल, 2024 को शेक्सपियर सोसाइटी ऑफ आर्ट्स एंड रिसर्च (एसपीएआरसी) के सहयोग से विलियम शेक्सपियर की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर कॉलेज के सभागार में शेक्सपियर के दो प्रसिद्ध नाटकों – मैकबेथ और द मर्चेंट ऑफ वेनिस का मंचन किया गया।

मैकबेथ नाटक में श्रुति चटर्जी, कनाई लाल मुर्मू, सिमरनजीत कौर, दीपक कुमार, अभिनव कुमार और होमा महमूद ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। वहीं, “द मर्चेंट ऑफ वेनिस” में हीना कौसर, साक्षी यादव, अभिनव, सहदेव और मोनाज़ा अली ने शानदार अभिनय किया।

यह नाटक अंग्रेजी पीजी विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन और एसपीएआरसी नाटक क्लब के निर्देशक शिवलाल सागर के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया। नाटक का निर्देशन शिवलाल सागर ने किया था।

इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज, अन्य विभागों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नाटकों का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की सराहना की।

यह भी पढ़ें : शानदार सफलता: गुलमोहर हाई स्कूल ने लॉन टेनिस क्लब के उद्घाटन में धूम मचा दी!

प्राचार्य ने किया बधाई:

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों और नाटक निर्देशक शिवलाल सागर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में साहित्यिक रुचि विकसित करने और उनकी कलात्मक प्रतिभा को निखारने में मदद करते हैं।

यह कार्यक्रम अंग्रेजी साहित्य के प्रति रुचि रखने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए एक प्रेरणादायक आयोजन रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *