Connect with us

शिक्षा

करीम सिटी कॉलेज मानगो में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Published

on

THE NEWS FRAME

मानगो :  दिनांक 8 मार्च 2021 को करीम सिटी कॉलेज मानगो में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज़ और इंचार्ज प्रो. एस. के. अनवर अली उपस्थित थे। 

डॉ मोहम्मद रियाज़ ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, भौतिक, आध्यात्मिक, शारीरिक या मानसिक सभी स्तरों पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनने की प्रेरणा दी। 

वहीं डॉ एस. के. अनवर अली ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना है, और महिलाएं अपने कौशल आत्मविश्वास और शिष्टता के आधार पर दुनिया के किसी भी चुनौती को संभालने में सक्षम है। 

छात्र- छात्राओ के द्वारा इस मौके पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपना अहम योगदान दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *