Connect with us

TNF News

करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के छात्र मानव घोष को ‘यूथ सोशल आइकन अवार्ड 2024’ से किया जाएगा सम्मानित

Published

on

करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के छात्र मानव घोष को 'यूथ सोशल आइकन अवार्ड 2024' से किया जाएगा सम्मानित

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय स्वयंसेवक मानव घोष को ‘राष्ट्रीय यूथ सोशल आइकन अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाएगा, जो नीति आयोग, भारत सरकार से पंजीकृत है। राष्ट्रीय सम्मान समारोह 1 सितंबर को रेवाड़ी, हरियाणा में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

इस पुरस्कार के लिए पूरे देश से सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई युवाओं के नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से केवल 15 समाजसेवी युवाओं को यह सम्मान मिलेगा। पूरे झारखंड से केवल करीम सिटी कॉलेज के छात्र मानव घोष का चयन इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए हुआ है।

यह भी पढ़ें : अखिल भारतीय डाक शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सिंहभूम मंडल के दो कर्मचारियों का चयन

मानव घोष वर्ष 2021 से एनएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक हैं और राष्ट्रीय एकीकरण शिविर एवं राष्ट्रीय युवा महोत्सव में झारखंड का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में मतदान जागरूकता, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, भोजन एवं वस्त्र वितरण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य किया है।

मानव घोष के राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित होने पर करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आले अली और एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज़ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद रेयाज ने इस अवसर पर कहा कि पूरे झारखंड से करीम सिटी कॉलेज के मानव का राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन होना कॉलेज के लिए बहुत गर्व की बात है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *