Connect with us

झारखंड

करनडीह में देश के महान हॉकी खिलाड़ी, संविधान सभा के सदस्य तथा नेता जयपाल सिंह मुण्डा के 122 वां जयन्ती पर फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर :  आज जयपाल भवन, करनडीह में जयपाल माडवा चैरिटेबल ट्रस्ट, कीनुडीह-करनडीह का आमा सभा ट्रस्ट के फाउंडर ट्रस्टी तथा अध्यक्ष श्री रबिन्द्र नाथ मुर्मू के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आज के बैठक में यह फैसला लिया गया कि आगामी 21 दिसंबर 2024 से जयपाल सिंह मुण्डा तथा डुगुर तियू स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया जाएगा। जिसका फाइनल देश के महान हॉकी खिलाड़ी, संविधान सभा के सदस्य तथा नेता जयपाल सिंह मुण्डा के 122 वां जयन्ती के अवसर पर संपन्न करने का निर्णय लिया गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग, महिला वर्ग तथा पुरुष में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : आदिवासी उरांव समाज संघ ने चाईबासा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से की शिष्टाचार मुलाकात

आज का बैठक में संस्था के सचिव श्री राजू टुडू ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया तथा कोषाध्यक्ष श्री कान्हू टुडू ने पिछले वित्तीय वर्ष का आय व्यय व्योरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस बैठक में ट्रस्टी कमिटी तथा जयपाल माडवा कार्यकारी समिति तथा इनका इकाई जयपाल स्पोर्टिंग क्लब का भी गठन किया गया तथा इसकी विधिवत घोषणा की गई।

इस सभा में गठित समितियां इस प्रकार है –

बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टी – रबिन्द्र नाथ मुर्मू, भागमत सोरेन, जुनुल सोय, कान्हू टुडू तथा सुशील समद , अध्यक्ष- राजू टुडू, उपाध्यक्ष-सूचित टोप्पो तथा कुन्दन मुर्मू ,सचिव- दिनेश सोरेन, सह सचिव- गणेश टुडू तथा कारु हेम्ब्रोम, कोषाध्यक्ष- किरण सोय

जयपाल स्पोर्टिंग क्लब के पदाधिकारी – अध्यक्ष- किशन टुडू, उपाध्यक्ष- हेमचरन हांसदा, मटकु किस्कू , सचिव- बिन्दा मुर्मू , सहायक सचिव-मोहन हांसदा तथा सरकार सोरेन, कोषाध्यक्ष- मातला सोरेन, सदस्य- किशोर मुर्मू, उदय मुर्मू तथा सिंघु हांसदा आदि। सभा के अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष राजू टुडू ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *