झारखंड

कदमा फ्लैट में आग लगने की खबर सुनकर फौरन लोगों की मदद करने पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखंड 

कदमा रामनगर के बसंत विहार फ्लैट में आग लगने के घटना के तुरंत बाद राहत बचाव का कार्य स्थानीय प्रशासन और लोगों द्वारा किया गया। मौके पर समाजसेवी और भाजपा नेता विकास सिंह भी पहुंचे। आते ही वे लोगों की सेवा में लग गए। उन्होंने बताया कि आग के कारण एक महिला का मौके पर ही निधन हो गया। आग गैस सिलेंडर के फटने के कारण हुआ है। फ्लैट के अन्य लोगों ने अपनी जान फ्लैट से बाहर भाग कर बचाई। शरीर से अस्वस्थ एक बुजुर्ग को फ्लैट से नीचे उतरने में काफी दिक्कत हुई। उन्हें सबकी मदद से सुरक्षित बाहर लाया गया। 

विकास सिंह ने आगे कहा कि ईश्वर एवं जिला प्रशासन का लाख-लाख शुक्रिया जिनके कारण बड़ी घटना घटने के पहले आग पर काबू पा लिया गया। कदमा राम नगर के फ्लैट में अग्निकांड होने के कारण फ्लैट के लोग फ्लैट खाली करके राम नगर सामुदायिक भवन में अपना आश्रय बनाएं हुए है। सामुदायिक भवन में ठहरे हुए लोगों के बीच ट्रॉपिकना फ्रूट जूस, पाव रोटी और पेयजल का वितरण किया। 

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल के अध्यक्ष राजेश सिंह जी, अरविंद महतो जी एवं उनके साथियों के द्वारा घटना के समय से ही लगातार लोगों को राहत मदद पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version