Connect with us

झारखंड

एनआईटी जमशेदपुर में मनाया गया पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस।

Published

on

एनआईटी जमशेदपुर में मनाया गया पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस।

जमशेदपुर: 23 अगस्त 2024 को एनआईटी जमशेदपुर में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 700 यूजी और पीजी छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। उन्होंने नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए भाषण का सीधा प्रसारण देखा।

इस अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने चंद्रयान-3 की सफलता में अपने पूर्व छात्रों के योगदान पर प्रकाश डाला और छात्रों को अंतरिक्ष क्षेत्र में नए अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय संस्था सखीबहिनपा मिथिलानी समूह का स्थापना दिवस जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया।

इसके बाद, आईआईआईटी भोपाल के निदेशक आशुतोष कुमार सिंह ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी और आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर चर्चा की। मुख्य वक्ता, अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, इसरो अहमदाबाद के डॉ. दीपक मिश्रा ने इसरो के पिछले 55 वर्षों के मिशनों पर विस्तार से प्रकाश डाला और अंतरिक्ष और चंद्रमा पर इसरो के भविष्य के मानव मिशनों की अहमियत को रेखांकित किया।

एनआईटी जमशेदपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. कुणाल सिंह ने उपग्रह संचार में कोड त्रुटि सुधार एल्गोरिदम के उपयोग पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन सहायक प्रोफेसर डॉ. के.एस.के सुधामसु के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *