Connect with us

TNF News

ईडी की रेड में ‘नोटों के पहाड़’ का खुलासा

Published

on

नोटों के पहाड़

जमशेदपुर : झारखंड में आईईडी की रेड में ‘नोटों के पहाड़’ का खुलासा हुआ है। आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव पाल के सहायक के ठिकाने सहित कई ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। एक टीम ने संजीव पाल के सहायक के ठिकाने से नोटों से भरे 4 बैग, पेन ड्राइव, और कुछ जरुरी दस्तावेज जमा किए हैं। मिले नोटों की राशि 20 करोड़ रुपये से भी अधिक है। नोटों की गिनती करती हुई मशीनें हार मान गईं, जिसके बाद बड़ी मशीन की आवश्यकता पड़ी।

यह भी पढ़े :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई, 3 अपराधी गिरफ्तार:

इस मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा, “संजीव पाल एक सरकारी मुलाजिम हैं, हम पीएस का चुनाव अनुभव के आधार पर करते हैं। ईडी का क्या निष्कर्ष आएगा, वह देखा जाएगा।”

इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस और INDI गठबंधन आए दिन ईडी-ईडी चिल्लाते हैं। आज इसका जवाब पूरा देश देख रहा है। झारखंड में ईडी ने नोटों के पहाड़ निकाले हैं। कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के पास से नोटों का पहाड़ निकला।”

यह भी पढ़े :क्राइम डायरी: जानवरों वाला लगाया इंजेक्शन फिर उड़ा दिया गुप्तांग।

उन्होंने आगे कहा, “ऐसा क्यों है कि जिनके पास नोटों के पहाड़ मिलते हैं, वो कांग्रेस के प्रथम परिवार के करीबी होते हैं। कांग्रेस के शहजादे से देश ये जानना चाहता है।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *