Connect with us

झारखंड

इंडियन जर्नलिस्ट एसोशिएशशन, झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने जख्मी पत्रकार प्रविर महतो से की मुलाकात। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करके पत्रकारों को सुरक्षित करने का कार्य करें – देवानंद सिन्हा, प्रदेश महासचिव, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन

Published

on

THE NEWS FRAME

रांची | झारखंड

झारखंड के धनबाद में पिछले दिनों दैनिक भास्कर अखबार के पत्रकार प्रविर महतो को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार दी गयी थी जिसके बाद वह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। आनन-फानन में उन्हे रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंडियन जर्नलिस्ट एसोशिएशन झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने प्रविर महतो से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली, जहां उनके परिजनों से पता चला कि उनका इलाज ठीक से नही हो पा रहा है, उनकी मांग है कि इलाज सही तरीके से किया जाए और सरकार के तरफ से आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए। 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोशिएशन झारखंड प्रदेश के महासचिव देवानंद सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन किया की पत्रकार के सुरक्षा के प्रति सरकार सजग हो, पत्रकार संविधान का चौथा स्तंब होने के बावजूद अपराधियों का शिकार हो रहा है साथ ही साथ जख्मी पत्रकार प्रविर महतो को झारखंड सरकार मदद करें। प्रशासन अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़े और कारवाई करें।

इस मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोशिएशन रांची जिला अध्यक्ष सौरभ राय, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु सिन्हा, दिव्या कुमारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *