Connect with us

झारखंड

आनन्द हेम्ब्रम बने नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स(डी. एच. एन.)के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष

Published

on

नेशनल

जमशेदपुर : नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स(डी. एच. एन) के राष्ट्रीय सचिव सह कार्यकारी अध्यक्ष झारखण्ड प्रदेश इन्द्रदेव महतो ने मुसाबनी, ग्राम-प।थरगोड़ा(लीपुडीह) निवासी आनन्द हेम्ब्रम को नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स(डी. एच. एन) का कोल्हान प्रमण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया है एवं निर्देश दिया है कि कोल्हान क्षेत्र में जितने भी उद्योग है जहाँ मज़दूर कार्य कर रहे हैं, वहाँ मज़दूरों की समस्याओं को प्रबन्धन के साथ मिलकर समाधान करने की दिशा में कार्य करे।

यह भी पढ़े : एनआईटी जमशेदपुर में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग कोर्स की शुरुआत का उद्घाटन समारोह

नेशनल

नवनियुक्त कोल्हान अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम ने इन्द्रदेव महतो का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा एवं मज़दूर हित में कार्य करूँगा।आनन्द हेम्ब्रम को संगठन का कोल्हान अध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर है।समर्थकों ने उम्मीद जताई है कि आनन्द हेम्ब्रम के अध्यक्ष बनने पर मज़दूरो की समस्याओं का समाधान होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *