Connect with us

झारखंड

आत्मरक्षा … एक विश्वास – सामाजिक संस्था द्वारा हनुमान मंदिर में धार्मिक कथा का हुआ आयोजन।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आत्मरक्षा … एक विश्वास – सामाजिक संस्था द्वारा दिनांक 23 दिसंबर 2023 को ट्यूब बारीडीह कुआं मैदान के हनुमान मंदिर में धार्मिक कथा, दीप यज्ञ एवं सामूहिक संध्या की आरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-कर कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को जमशेदपुर के गायत्री परिवार के लोगों एवं हरिद्वार शांतिकुंज से शहर में धार्मिक प्रचार के लिए आई नारी शक्तियों ने मिलकर संपूर्ण किया। 

कार्यक्रम का आयोजन आगामी 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर उद्घाटन को नजर में रख कर किया गया। यह संस्था 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर के होने वाले प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहर के विभिन्न मंदिरों में इस तरह के धार्मिक कथाओं,दीप यज्ञ एवं सामूहिक आरती करने वाली है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी, क्षेत्रीय लोगों एवं आत्मरक्षा परिवार के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *