Connect with us

Election

अर्जुन मुंडा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए खूंटी से किया नामांकन

Published

on

अर्जुन मुंडा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए खूंटी से किया नामांकन

खूंटी: खूंटी लोकसभा से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने से पूर्व उन्होंने सोनमेर मंदिर, कर्रा और मुरहू स्थित अमरेश्वर धाम में पूजा अर्चना की। नामांकन के बाद श्री मुंडा ने कचहरी मैदान से लेकर पतरा मैदान तक विशाल रोड शो किया।

THE NEWS FRAME

राजनाथ सिंह का बयान: “तीन लाख मतों से ज्यादा से जीतना है”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा में उपस्थित होकर कहा कि इस बार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को तीन लाख मतों से ज्यादा से जीतना है। उन्होंने व्यक्त किया कि अगर अर्जुन मुंडा जी इतने मतों से विजयी होते हैं तो खूंटी के जनता का अभिवादन करने मैं खुद आऊंगा।

THE NEWS FRAME

बाबूलाल मरांडी का बयान: “आप सांसद नहीं चुन रहे हैं बल्कि एक मंत्री चुन रहे हैं”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में 14 में 14 सीटें जीतने का काम करना है। उन्होंने अर्जुन मुंडा के लिए जनता को कमल खिलाने का आह्वान किया और कहा कि इस चुनाव में आप सांसद नहीं चुन रहे हैं, बल्कि एक मंत्री चुन रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पूर्वी सिंहभूम जिले के गैताडीह में मतदाताओं के साथ संवाद: “भयमुक्त होकर करें मतदान”

सुदेश महतो का बयान: “यह चुनाव देश का चुनाव है”

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनाव पंचायत का चुनाव नहीं है, यह चुनाव देश का चुनाव है। उन्होंने भी अर्जुन मुंडा को समर्थन दिया और उन्हें रिकॉर्ड मतों से जीतने का आह्वान किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *