Connect with us

झारखंड

अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति द्वारा अभिलेखों की जांच एवं निर्णय हेतु हुई बैठक।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम -सह -अध्यक्ष अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति श्री पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम 2006 के नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2012 के अंतर्गत विभिन्न अंचलों से प्राप्त दावा अभिलेखों की जांच एवं निर्णय हेतु बैठक की गई। बैठक में पोटका अंचल से प्राप्त कुल 40 दावा, मानगो से 2, पटमदा से 2, बोड़ाम से 1 तथा जमशेदपुर से 1 दावा पर विस्तृत चर्चा की गई। अनुशंसा उपरांत 46 अभिलेखों को जिला स्तरीय वन अधिकार समिति के पास भेजे जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यपालक दण्डाधिकारी धालभूम-सह- सदस्य, सहायक वन संरक्षक- दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी-सह- सदस्य, सहायक वन संरक्षक जमशेदपुर वन प्रमंडल-सह- सदस्य, प्रमुख जमशेदपुर प्रखंड-सह- सदस्य श्रीमती पानी सोरेन, मुखिया- डोमजुड़ी पंचायत, पोटका-सह- सदस्य श्रीमती अनिता मुर्मू, मुखिया केरूवाडुंगरी पंचायत, जमशेदपुर-सह- सदस्य श्री कान्हु मुर्मू उपस्थित थे।   

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *