Connect with us

सोशल न्यूज़

अतुलनीय सम्मान : आनंद महिंद्रा ने दिया स्वर कोकिला को भावुक सम्मान।

Published

on

THE NEWS FRAME

अतुलनीय सम्मान : रविवार 06 फरवरी, 2022

भारत रत्न और स्वर कोकिला से सम्मानित लता मंगेशकर जी के आकस्मिक निधन से पूरा देश गमगीन है। 

उनके जैसा मान सम्मान शायद ही किसी व्यक्तित्व को मिला होगा। लता मंगेशकर एक अद्वितीय रत्न है जो दुबारा कभी मिल नहीं सकता। उनके निधन से राजतंत्र एवं फिल्म जगत के अलावा उद्योग जगत भी दुःख में है। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए महिंद्रा कम्पनी के चेयरमैन श्री आनन्द महिंद्रा ने बहुत ही मार्मिक बात लिखी है।

उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से अपने मन की व्यथा को साझा करते हुए लिखा – 

‘कोविड, जाते – जाते तुमने अपना सबसे बुरा किया। हमारी आवाज चुरा ली। मुझे तुमसे नफ़रत है।’

महिंद्रा जी की बातों ने एकबार फिर सच कहा है। लता जी की आवाज हमारे देश का प्रतिनिधित्व करती थी। उनकी आवाज हमारे देश की पहचान थी, हमारी पहचान थी। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। और महिंद्रा जी ने इस बात को बखूबी साझा कर पूरे देश को पुनः याद दिलाया कि हमने क्या खोया है?

कोविड, जाते जाते तुमने अपना सबसे बुरा किया। हमारी आवाज चुरा ली। मुझे तुमसे नफ़रत है। pic.twitter.com/oTLsF08nXN

— anand mahindra (@anandmahindra) February 6, 2022

इमेज सोर्स – ट्विटर 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *