मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 15, 2025 8:35 PM
Follow Us:
जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Brown Sugar Peddler, Jamshedpur, 15 अक्टूबर 2025: गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट सब्जी मार्केट के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 35 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 1.85 ग्राम), 1550 रुपये नकद और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर की रात करीब 11:05 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाला है। इस पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान राजा भारती (उम्र 24 वर्ष), पिता सियारे भारती, निवासी स्लैग रोड, नेहरू कॉलोनी, थाना गोलमुरी, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत तय मानकों का पालन करते हुए उसकी तलाशी ली गई, जिसमें ब्राउन शुगर की पुड़िया, नकदी और मोबाइल बरामद हुआ। सभी वस्तुओं को विधिवत जब्त कर राजा भारती को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में गोलमुरी थाना कांड संख्या 147/2025, दिनांक 15.10.2025, धारा 17(a)/21(a)/22(a)/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छापेमारी दल के सदस्य:

  1. श्री सुनील कुमार चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक (नगर), पूर्वी सिंहभूम
  2. पु.अ.नि. राज रौशन सिन्हा
  3. पु.अ.नि. गौरव सिंह
  4. पु.अ.नि. सोनी कुमारी
  5. आरक्षी प्रदीप तियू (थाना रिजर्व गार्ड)
  6. टैंगो 31 एवं 32 सशस्त्र बल
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment