Connect with us

TNF News

जमशेदपुर में इंटक द्वारा महिला दिवस समारोह मनाया गया।

Published

on

जमशेदपुर में इंटक द्वारा महिला दिवस समारोह मनाया गया।

जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंटक की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कमिटी के तत्वाधान में महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे जी, इंस्पेक्टर सीटीसी मुसाबनी संगीता कुमारी, राष्ट्रीय सचिव जूसको यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय जी, सामाजिक संस्था SEEDS संस्थापक डॉक्टर शुभ्रा द्विवेदी, महिला प्रदेश अध्यक्ष वेस्ट बंगाल शुभ्रांति सिंह, नूरजहां वारसी, उषा सिंह, गायत्री दास उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह ने कहा कि आज महिलाओं का हौसला बढ़ाने का दिन है ताकि वे देश और दुनिया की महिलाएं खुद को कमजोर ना समझे पुरुषों की बराबरी कर आगे बढ़े और संगठित हो।

झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष भारती सिंह, सचिव शशि आचार्य, सुजाता सिंह, बिना वर्मा, संध्या सिंह, आशा देवी, विद्या सिंह, मीरा तिवारी, रीता शर्मा, सोनी देवी, सरदार उर्मिला मुंडा, पार्वती देवी, रुक्मणी सरदार सहित सैकड़ों की संख्या में कामगार तिहाड़ी महिलाएं उपस्थित थीं।

सभी सम्मानित अतिथियों ने अपने भाषण में महिलाओं को संगठित होकर, एकजुट होकर कामगार महिलाओं को न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य लाभ, मातृत्व लाभ के प्रति जागरूक किया गया।

तत्पश्चात ये भी बातें आए कि हम महिलाओं को ट्रेड यूनियन में भागीदार क्यों बनना चाहिए वो इसलिए की कार्य स्थल चाहे वह कारखाना हो, घरेलू काम हो, ठेकेदार रेज का काम हो, या हम खेतिहर हैं या किसी भी तरह का कार्य में हम लगे हो हिंसा किसी तरह की बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ये तभी संभव होगा जब हम सब महिला संघ से जुड़ेंगे और अपने हक की आवाज उठाएंगे।

कार्यक्रम में महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा, थो माइली कार्यक्रम, होली की गुलाल और खास पकवान खाकर साथ में 30 डिहारी महिलाओं को उपहार से समानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य:

  • श्रीमती सुधा रानी
  • श्रीमती प्रेरणा कुमारी
  • श्रीमती रीना देवी
  • श्रीमती नीलम कुमारी
  • श्रीमती शांति देवी
  • श्रीमती रीमा सिंह

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीना कुमारी ने किया।

कार्यक्रम सफल बनाने में सभी का योगदान रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *