मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

महिला क्लब सहारा गार्डन सिटी ने नृत्य और गीतों की प्रस्तुति के साथ धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 28, 2024 6:52 PM
Follow Us:
महिला
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : दिनांक: 28/07/2024,आदित्यपुर स्थित सहारा गार्डन सिटी रेजिडेंस की महिला क्लब की सदस्यों ने होटल रमाडा के बैंक्वेट हॉल में पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में दीप जलाकर रंगारंग नृत्य और गीतों की प्रस्तुति के साथ धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी लगाने के साथ ही ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया एवं सावन के गीत के साथ कई लोकगीत भी गाए और कई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया।

यह भी पढ़े :सिदगोड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमिपूजन, गुजरात के स्वामीनारायण मंदिर की झलक

इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहनकर और सोलह शृंगार में सजी –धजी महिला सखियों ने शिव-पार्वती वंदना से कार्यक्रम कि शुरुआत की एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।बरसात में आयेगा जब सावन का महीना….., अबके सजन सावन में….., सात समंदर पार में तेरे पीछे पीछे आ गयी..…, सावन का महीना पवन करे शोर….., गीत पर जम कर सखियों ने ताल मिलाये और खूब धमाल मचाया।आयोजित सावन महोत्सव में काफी महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, महिलाओं ने गीत, संगीत, और नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को शानदार बना दिया।

महिला

भजन गायन में मीता सिन्हा , सुषमा राज और अलका प्रसाद ने शानदार गानों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा लिया, वहीं ग्रुप डांस में प्रियंका सिन्हा ,उर्मिला सिंह, ज्योति सिन्हा के साथ-साथ कई अन्य महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में कई प्रकार के रोचक और मनोरंजक खेल का भी आयोजन मंजू सिंह एवं रश्मि सिंह द्वारा प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम में रेंप पर कैटवाक का भी शानदार आयोजन किया गया जिसमें कला श्रीवासतव, पुनम , पुष्पलता, रंजना, राखी, रचना, मंजू, अनुपमा, अंजू एंव मीना ने अपना शानदार जलवा दिखाया।

यह भी पढ़े :जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में लोक अदालत का हुआ आयोजन।

सोलह शृंगार में सजी सखियों ने एक दूजे को सावन की बधाई दी एवं सावनी गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम को खूब एंजॉय किया। सावन महोत्सव में लजीज व्यंजन की शानदार व्यवस्था भी की गईं थीं, जिसका सभी महिलाओं ने लुत्फ उठाया।कार्यक्रम की रूपरेखा का दायित्व एवं आयोजन डिंपी सिंह, मीनाक्षी त्रिपाठी और ज्योति सिन्हा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। सावन महोत्सव को सफल बनाने में प्रीति सिंह, रीता भगत, शांति वर्मा आदिने विशेष योगदान दिया एवं सावन महोत्सव कार्यक्रम में बडी संख्या में सहारा गार्डन सिटी रेजिडेंस की महिलाएं यहां मौजूद रही।

Leave a Comment