मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का किया स्वागत, पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: March 8, 2026 2:30 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 03 08 At 1.58.59 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

पटना: बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कहा कि वह एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

निशांत कुमार की इस राजनीतिक एंट्री के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में उन्हें पार्टी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

पिता के फैसले का किया समर्थन

निशांत कुमार ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि:“मैं पिताजी के इस निर्णय को स्वीकार करता हूं। उन्होंने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो काम किया है, उसे मैं जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। मुझे अपने पिता पर गर्व है।”

कार्यकर्ताओं से की अपील

निशांत कुमार ने जेडीयू कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास बनाए रखें और पार्टी का मनोबल मजबूत रखें उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना अब उनकी प्राथमिकता होगी।

नीतीश कुमार ने दाखिल किया राज्यसभा का नामांकन

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है और इसके लिए उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है इसके बाद पार्टी के भीतर यह मांग उठ रही थी कि उनकी अनुपस्थिति में संगठन को मजबूत रखने के लिए एक मजबूत नेतृत्व सामने आए।

पार्टी में बड़े नेताओं की मौजूदगी

निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

पूरे बिहार का करेंगे दौरा

पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार जल्द ही पूरे बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात कर पार्टी की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

डिप्टी सीएम बनने की भी चर्चा

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि भविष्य में निशांत कुमार को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। ऐसा होने पर वह राज्य की राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं और जेडीयू के भविष्य के नेतृत्व के तौर पर उभर सकते हैं हालांकि इस संबंध में अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। यदि उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, तो आने वाले समय में जेडीयू की राजनीति और नेतृत्व में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Comment