Connect with us

झारखंड

कोल्हान प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का सोमवार को शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Published

on

कोल्हान प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का सोमवार को शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कोल्हान प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का सोमवार को शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पवित्र चित्रेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद बहरागोड़ा शाखा मैदान में आयोजित होगी विशाल जनसभा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य नेतागण होंगे शामिल।

सुसज्जित रथ से की गयी है रोड शो की तैयारी, रथनुमा मंच से भाजपा नेता भरेंगे परिवर्तन की हुंकार, हजारों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का होगा महाजुटान।

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड के छह सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इस क्रम में, कोल्हान प्रमंडल में भाजपा 23 सितंबर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पवित्र चित्रवेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ होगी। परिवर्तन यात्रा के तहत बहरागोड़ा शाखा मैदान (नेताजी सुभाष पार्क के समीप) में सुबह 11 बजे विशाल जनसभा का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें : दसवां साई महोत्सव भव्यता पूर्ण संपन्न, मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता ने की शिरकत।

इस सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव, प्रदेश उपाध्यक्ष बरकुंवर गागराई, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह, विधानसभा के प्रभारी बिनोद सिंह, अभय सिंह समेत कई अन्य नेतागण शामिल होंगे। जनसभा के जरिये आमजनों को झामुमो-कांग्रेस एवं राजद गठबंधन सरकार की विफलताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

कोल्हान प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा का समापन 2 अक्टूबर को चाईबासा में होगा। इस यात्रा के माध्यम से राज्य की जनता को वर्तमान हेमंत सरकार के पांच साल की नाकामियों, कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, निरंकुशता और बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठ से आदिवासी जनसंख्या में हो रहे बदलाव से जनता को अवगत कराया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के दौरान एक सुसज्जित रथ-नुमा मंच से नेताओं के भाषण होंगे और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा में प्रत्येक गांव, क्षेत्र, कस्बों के हजारों लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : पांच वर्षों में नहीं बदला जमशेदपुर पूर्वी का सूरते हाल – डा. अजय कुमार

परिवर्तन यात्रा बहरागोड़ा से माटीहाना, मानुषमुढ़ीया होते हुए चाकुलिया पहुंचेगी, जहां भाजपा कार्यकर्ता और आमजनता के द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत होगा। इसके बाद यात्रा नूतनगढ़, धालभूमगढ़ होते हुए घाटशिला के राजस्टेट मैदान में पहुंचेगी, जहां शाम 4 बजे एक विशाल जनसभा होगी। इस जनसभा में पार्टी के शीर्ष नेता झारखंड में झामुमो सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे और जनता से परिवर्तन का आह्वान करेंगे।

सभा के बाद परिवर्तन यात्रा मुसाबनी की ओर रवाना होगी, जहां स्वागत और जनसभा के बाद नेतागण घाटशिला में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, 24 सितंबर को यह यात्रा केंदाडीह और पुरनापानी होते हुए जादूगोड़ा पहुंचेगी, जहां यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। इसके बाद परिवर्तन यात्रा पोटका विधानसभा क्षेत्र की ओर रवाना होगी।

पोटका विधानसभा अंतर्गत जुड़ी स्टेडियम में 24 सितंबर को सुबह 10 बजे एवं जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत पटमदा काली मंदिर मैदान में 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं में भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरीय नेतागण शामिल होंगे। सभा में हजारों की संख्या में भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा में होने वाले परिवर्तन यात्रा की सफलता और जनभागीदारी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर भी व्यापक तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें : पलामू में पुलिस ने व्यक्ति के पास से 90 लाख रुपए बरामद किए, जांच जारी।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में मंडल स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित कर सभा एवं रोड शो की सफलता को लेकर रूपरेखा बनाई गई है। इसमें पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत विधानसभा क्षेत्र के कई वरीय नेताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। परिवर्तन यात्रा एवं रोड शो को लेकर जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

परिवर्तन यात्रा के कोल्हान प्रभारी सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बताया कि परिवर्तन यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में झामुमो सरकार की नीतियों के खिलाफ जनआक्रोश को आवाज देना है और भाजपा के नेतृत्व में झारखंड को विकास, रोजगार, सुदृढ़ कानून व्यवस्था के साथ बेहतर शासन की राह पर ले जाना है।

यात्रा के दौरान पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व में राज्य में विकास की नई योजनाओं, रोजगार सृजन, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और सुशासन को सामने रखकर सत्ता परिवर्तन की अपील करेंगे। कहा कि झारखंड की पहचान यहां के लोगों की ईमानदारी, सच्चाई और परिश्रम से है। लेकिन हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार के ऐतिहासिक कारनामों ने झारखंड को देश और दुनिया में बदनाम कर दिया है।

इस परिवर्तन यात्रा का थीम “ना सहेंगे, न कहेंगे, बदल कर रहेंगे” है, जो राज्य की जनता के आक्रोश और बदलाव की भावना को प्रदर्शित करता है। कहा कि भाजपा ने राज्य की हेमंत सरकार को उनकी जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी पर आंदोलन के माध्यम से लगातार आगाह किया है। पिछले पांच साल में हेमंत सरकार जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतरी है अब इस निरंकुश और अकर्मण्य सरकार को और समय नही दिया जा सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *