मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सड़क सुरक्षा को लेकर दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट, कार चालकों का सीट बेल्ट, बसों में ओवरलोडिंग की जांच की गई

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 14, 2025 10:02 PM
Follow Us:
IMG 20251214 WA0163
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • उपायुक्त के निर्देशानुसार परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभियान

Jamshedpur ; उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया। गालूडीह टोल प्लाजा के पास चलाए गए वाहन जांच अभियान का नेतृत्व जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) श्री सूरज हेंब्रम ने किया। जांच अभियान मुख्य रूप से यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने पर केंद्रित था। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सड़क दुर्घटनाओं की दर चिंताजनक रूप से बढ़ी है।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 143 से अधिक वाहनों की गहन जांच की। जांच में मुख्य रूप से मोटरसाइकिल में ओवरलोडिंग, हेलमेट, बसों में ओवरलोडिंग, कार में सीट बेल्ट और नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म के इस्तेमाल की जांच की गई। जांच के दौरान लापरवाही बरतने वाले 55 वाहनों वाहन चालकों से दंड स्वरूप 1,10,000 (एक लाख दस हजार रुपये) जुर्माना वसूला ।

मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) श्री सूरज हेंब्रम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब परिवहन विभाग की जांच लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क हादसे अधिक हो रहे हैं। इन हादसों को कम करने के लिए ओवरलोडिंग और हेलमेट न पहनने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से हेलमेट के प्रति जागरूकता पर जोर दिया और आम जनता से अपील की कि वे घरों से ही हेलमेट पहनकर निकलें ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जान-माल का नुकसान रोका जा सके।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment