मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जिले के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 के लिए चयन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 2, 2025 9:23 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 02 At 18.15.07 650db209
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

पश्चिम सिंहभूम (जय कुमार) : पश्चिम सिंहभूम जिले के लिए गर्व का विषय है कि जिला शतरंज संघ के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी—चाईबासा के तनिष्क कुमार एवं चक्रधरपुर की अदिति कुमारी—का चयन राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 16 से 24 दिसंबर तक जमशेदपुर के वेव इंटरनेशनल में आयोजित की जाएगी।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 300 खिलाड़ी ओपन सेक्शन तथा 250 खिलाड़ी गर्ल्स सेक्शन में भाग लेंगे।

जिला शतरंज संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन उनके राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।

तनिष्क कुमार, जो कक्षा 11 के छात्र हैं, की अंतरराष्ट्रीय रेटिंग 1809 है। इससे पहले भी उनका चयन राष्ट्रीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में हुआ था, जिसमें उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन किया था।

वहीं अदिति कुमारी, जो साउथ ईस्टर्न रेलवे स्कूल, चक्रधरपुर में कक्षा 6 की छात्रा हैं, का इस वर्ष स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी चयन हो चुका है।

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने दोनों खिलाड़ियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने संघ के मुख्य प्रशिक्षक मनीष कुमार की भी सराहना की, जिनके निरंतर प्रयास से पिछले दो वर्षों से सीताराम रुंगटा रिक्रिएशन हॉल, टाउन क्लब में साप्ताहिक शतरंज प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

यह चयन जिले में उभरती प्रतिभाओं की क्षमता और निरंतर प्रयास का प्रमाण है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment