चाईबासा (जय कुमार): 9 सितंबर 2025: स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओम प्रकाश मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है। खेलों से कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का स्वतः समाधान हो जाता है। खेल हमारे मन को ताजगी और सक्रियता से भर देते हैं। राज्य स्तरीय खेलों में पुरस्कृत बच्चे अब राष्ट्रीय स्तर पर डीएवी चाईबासा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राज्य स्तरीय एवं संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, चक्का फेंक, भाला फेंक, त्रिकूद, रिले आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में निखिल जोजो, वैष्णवी राज, प्रतिभा लागुरी, वैष्णवी मोहंता, अंकिता देवगम, रिम्सा कुजूर, सेरिना बारी, रणबीर प्रधान, निखिल जोजो, विनीत विक्रम टुडू और चोकरो कुदादा को पुरस्कृत किया गया।
संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में रणवीर प्रधान, निखिल जोजो, विनीत विक्रम टुडू, चोकरो कुदादा, निखिल जोजो, मोनित मलय दास, सौरभ रजक, सिकंदर मुर्मू, अरुण सिंह मुंडा, राजवीर सुंडी, यश कुमार यादव, ओम केसरी, जयदीप बानरा, शिव नारायण विरुली, दीपक रुगु, कृष्णा हेम्ब्रम, कृष्णा बारी, यशराज महतो, अंकिता देवगम, वैशाली पिंगुआ, सांची गुंडुवा, तृप्ति कुमारी, महिका कुमारी, कशिश कुमारी, राधिका राठौड़ शामिल हैं। रिद्धिमा मिश्रा, स्मृति बारी, प्रतिभा लागुरी, दिव्या रानी और मयुली जारिका को पुरस्कृत किया गया। इन प्रतियोगिताओं में खेल शिक्षक जयप्रकाश एवं अर्जुन महाकुड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।








