मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं में अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 15, 2025 8:18 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 15 At 17.57.07 8162885900 Scaled
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी। अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक में आपूर्ति विभागीय योजनाओं एवं खाद्यान्न वितरण के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी।

बैठक में धान अधिप्राप्ति योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत राशन उठाव एवं वितरण, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, नवीन राशन कार्ड वितरण, नमक-चीनी-चना दाल वितरण, राशन कार्डधारियों का ईकेवाईसी, पीएमजीएस पोर्टल पर लंबित मामलों आदि की विस्तृत समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिला को इस वर्ष 6 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 2450 रू. प्रति क्विंटल की दर से किसानों को भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की समीक्षा में नवम्बर 2025 के वितरण की समीक्षा की गई तथा लाभुकों तक ससमय खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अपर उपायुक्त ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण, कार्ड अपडेट, लंबित शिकायतों का समाधान तथा योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही अयोग्य राशन कार्डधारियों को चिन्हित करने की कार्रवाई में निरंतर चलती रहे। गोदाम निर्माण कार्य को 15 जनवरी तक पूर्ण करने की बात कही गई।

पीएमजीएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में 99.6 प्रतिशत निस्तारण दर को शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया। डाकिया योजना के तहत पात्र 5,131 परिवारों तक ससमय राशन पहुंचाने का निर्देश दिया गया। चना दाल, चीनी, नमक वितरण में भी शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए निर्देशित किया गया। वहीं जिन राशन कार्डधारियों या उनके परिजनों ने इकेवाइसी नहीं कराया है, उन्हें ऑनलाइन माध्यम से इकेवाइसी कराने के लिए व्यापक प्रचार- प्रसार का निर्देश दिया गया। बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी समेत सभी एमओ एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित रहे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment