मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

राष्ट्रपति का जमशेदपुर आगमन, तैयारी जोरों पर, प्रशासन अलर्ट

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 15, 2025 8:43 PM
Follow Us:
123 Scaled
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बैठक कर पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

JAMSHEDPUR : माननीय राष्ट्रपति, भारत श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम जिला आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सोनारी एयरपोर्ट, करनडीह जाहेर स्थान सहित राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, नागरिक सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने एयरपोर्ट आगमन से लेकर प्रस्थान तक की संपूर्ण व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने यातायात प्रबंधन को लेकर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ट्रैफिक प्लान, वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा आम नागरिकों की सुगम आवाजाही को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य को असुविधा नहीं हो। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने, कार्यक्रम स्थलों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, पास व्यवस्था तथा आपातकालीन प्रबंधन की समुचित तैयारी रखने के निर्देश दिए।

साथ ही स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि एयरपोर्ट, कार्यक्रम स्थल एवं मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, साज-सज्जा तथा आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, मेडिकल टीम एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने, अग्निशमन विभाग को फायर सेफ्टी के सभी मानकों का अनुपालन कराने, तथा विद्युत, पेयजल एवं नगर निकाय से जुड़े विभागों को निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति का जिला आगमन जिले के लिए गौरव का विषय है, ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करें, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।बैठक में प्रशासन, एयरपोर्ट प्रबंधन, नगर निगम, स्वास्थ्य, पथ निर्माण, विद्युत सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

ChatGPT Image Jan 10 2026 06 49 39 PM

राउरकेला में विमान क्रैश : अफवाह नहीं, हुई “क्रैश लैंडिंग”, 6 घायल

WhatsApp Image 2025 12 13 At 21.09.00 F723d79e

ओडिशा के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने टाटा स्टील यंग एस्ट्रोनॉमर टैलेंट सर्च (याट्स) 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया

The News Frame 35 2

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड, कलिंगानगर ने जीता ‘कलिंगा सेफ्टी एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024–25’

Add A Heading 7 7

स्वच्छ ईंधन अपनाकर नेट ज़ीरो लक्ष्य की ओर अग्रसर: टाटा स्टील का एफएपी गोपालपुर

Add A Heading 3 10

ओडिशा के माननीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने किया यंग एस्ट्रोनॉमर टैलेंट सर्च के 19वें संस्करण का शुभारंभ

Add A Heading 18

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने टाटा स्टील के गोपालपुर औद्योगिक पार्क में पांच बड़े प्रोजेक्ट्स की रखी आधारशिला

Leave a Comment