मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

खूंटी टैंकर एसोशिएशन ने खरसावां गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 1, 2026 6:45 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 01 At 5.24.53 PM 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सरायकेला । खूंटी टैंकर एसोशिएशन के अध्यक्ष टीका खान के नेतृत्व में खरसावां के शहीदों को फूल माला चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में टैंकर एसोशिएशन के अध्यक्ष टिका खान के साथ-साथ आदिवासी महासभा के केंद्रीय सचिव, पड़हा राजा प्रतिनिधि, झारखंड आंदोलनकारी एवं एसोसिएशन के महासचिव संजय होरो, रांची जिला मजदूर लोजपा के अध्यक्ष अनिल डेविड मिंज, झारखंड आंदोलनकारी एवं एसोशिएशन के संरक्षक सुनील कुमार तांती नंदा, सैयद एजाज अहमद, असगर खान, गयासुद्दीन अंसारी आदि शामिल थे।

इस अवसर पर खूंटी टैंकर एसोशिएशन के अध्यक्ष टीका खान ने खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रामीणों का हुजूम टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि खरसावां गोली कांड 1 जनवरी 1948 को हुआ था, जहां उड़ीसा में रियासतों के विलय का विरोध कर रहे आदिवासियों पर उड़ीसा पुलिस ने मशीनगनों से गोलियां चलाईं।

THE NEWS FRAME

इस बर्बर गोली कांड में लगभग 2000 आदिवासी शहीद हुए थे। इसे दूसरा जलियांवाला वाला बाग गोलीकांड भी कहा गया है। क्योंकि यह आजाद भारत का एक बड़ा नरसंहार था, जो अलग झारखंड राज्य की मांग और जमीन के अधिकारों से जुड़ा हुआ था।

झारखंड आंदोलनकारी संजय होरो ने कहा कि खरसावां गोली कांड के शहीदों के आश्रितों को न्याय मिले यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मौके पर सुनील तांती नंदन ने कहा कि अब तक खरसावां गोलीकांड के शहीदों ओर उनके आश्रितों को न्याय नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही अभी तक इस बात को भी स्पष्ट नहीं किया गया है की कितने आदिवासी शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार बार-बार झूठे आश्वासन देती है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का वादा भी झूठा ही साबित हुआ।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment