मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जनवरी 2026 में होगा प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव, उपायुक्त ने गोपाल मैदान का किया निरीक्षण

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 15, 2025 8:35 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 15 At 19.01.04 858ddfb3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय
  • उपायुक्त ने गोपाल मैदान का किया निरीक्षण, जनवरी 2026 में होगा तीन दिवसीय आयोजन

जमशेदपुर । जिला प्रशासन द्वारा जनवरी माह 2026 में प्रस्तावित प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आगामी 09, 10 एवं 11 जनवरी 2026 को गोपाल मैदान, जमशेदपुर में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय साहित्य उत्सव के मद्देनजर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने साहित्य उत्सव की कार्यक्रम रूपरेखा, आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं और विभागीय समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उत्सव जिले के सांस्कृतिक, साहित्यिक और बौद्धिक वातावरण को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ग्रामीण सहभागिता पर विशेष जोर

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस साहित्य उत्सव में ग्रामीण क्षेत्रों के साहित्यप्रेमी नागरिकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि यह आयोजन केवल शहरी दायरे तक सीमित न रहकर पूरे जिले के लोगों तक पहुंचे। इसके लिए प्रचार-प्रसार, आमंत्रण और सहभागिता की प्रभावी रणनीति तैयार करने पर बल दिया गया।

व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत समीक्षा

स्थल निरीक्षण के दौरान स्टॉल व्यवस्था, साहित्यकारों की भागीदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुस्तक प्रदर्शनी, अतिथि समन्वय, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थागत पहलुओं पर विस्तार से विमर्श किया गया। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयारियां पूर्ण करने, विभिन्न समितियों का गठन कर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

युवाओं के लिए बनेगा संवाद का मंच

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि यह साहित्य उत्सव साहित्यकारों, पाठकों और युवाओं के बीच संवाद का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। इससे न केवल जिले की साहित्यिक पहचान को नई दिशा मिलेगी, बल्कि युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि और समझ विकसित करने का भी अवसर प्राप्त होगा।

जिला प्रशासन का मानना है कि प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव जिले के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी आयोजन साबित होगा, जो आने वाले वर्षों में एक परंपरा का रूप ले सकता है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment