मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, किसानों से की सरकारी केंद्रों पर ही धान विक्रय की अपील

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 15, 2025 8:09 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 15 At 17.49.44 0520d6c3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को लेकर किसानों को जागरूक करने हेतु विशेष धान अधिप्राप्ति जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 दिसंबर से धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, ऐसे में किसान किसी भी प्रकार के बिचौलियों के झांसे में न आएं और सरकारी धान अधिप्राप्ति केंद्रों में ही उचित समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री करें।

गौरतलब है कि वर्ष 2025-26 में सरकार द्वारा 2,450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद की जा रही है। जिले में इस वर्ष 6 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कुल 54 धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से किसानों से धान की खरीद की जाएगी। साथ ही धान के प्रसंस्करण एवं भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 20 राइस मिलरों को टैग किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों को धान अधिप्राप्ति से जुड़ी समस्त जानकारी दी जाएगी, जिसमें पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, भुगतान प्रक्रिया एवं समयसीमा से संबंधित जानकारी शामिल है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी केंद्रों पर धान विक्रय करने से किसानों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत उचित मूल्य प्राप्त होगा तथा भुगतान भी सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा। उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित प्रखंड या जिला स्तर के पदाधिकारियों से संपर्क करें।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment