Jamshedpur: आज पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं भारत भारती संस्था के द्वारा 1971 के वीर शहीदों को अपने अपने घर से श्रद्धांजलि अर्पित कर, शहर के स्कूल कॉलेजों में तीनों सेना से सेवानिवृत सैनिकों ने विभिन्न स्कूल के बच्चों को आजादी के बाद से अब तक के सभी मुख्य युद्धों की दास्तान सुनाई। इसके साथ ही सेना में अपना करियर कैसे बनाएं इसकी जानकारी भी दी गई।
1971 युद्ध के नायक रहे हवलदार रमेश सिंह हवलदार बलजीत सिंह हवलदार चंद्रमा सिंह हवलदार सोनेलाल हवलदार कमल दुबे पेटी ऑफिसर रामजी दुबे को परिषद के प्रतिनिधियों ने शॉल बुके एवं मिठाई देकर विजय दिवस की शुभकामना के साथ उन्हें स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।
आज शहर के जिन प्रमुख विद्यालयों में 1971 युद्ध की वीर गाथा एवं पूर्व सैनिकों का समाज में योगदान पर चर्चा की गई उनमें साउथ प्वाइंट स्कूल शंकोसाईं ब्लू बेल्स स्कूल मानगो सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बर्मामाइंस प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर न्यू पीपुल्स एकेडमी बाराद्वारी गोविंद विद्यालय तामोलिया भारत सेवाश्रम स्कूल सुंदर नगर में जाकर सैनिक प्रतिनिधियों ने भारतीय युद्ध इतिहास एवं भारतीय सेना के द्वारा दिखाए गए साहस वीरता एवं बलिदान की कहानी सुनाई गई। साथ ही तीनों सेना में भर्ती होने के लिए जानकारी दी गई।
इस अभियान में मुख्य रूप से भारत भारती संस्था के प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिंह जोनल कोऑर्डिनेटर राजीव रंजन प्रमोद कुमार दास डॉ कमल शुक्ला भोला प्रसाद सिंह सत्येंद्र सिंह हरेंदु शर्मा सुरेंद्र प्रसाद मौर्य नरेंद्र सिंह दिनेश सिंह सतनाम सिंह राधेश्याम सिंह हीरालाल सिंह प्रमोद कुमार प्रमोद चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।














