जमशेदपुर : तेजी से बदलती दुनिया में इनोवेशन और डिजिटल साक्षरता के महत्व को समझाने के उद्देश्य से टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टिट्यूट, बर्मा माइंस में 25 और 26 नवंबर 2025 को टेक फेस्ट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जमशेदपुर, चांडिल, तमार, बांसपाल, जगन्नाथपुर सहित 30 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई संस्थानों ने इस आयोजन में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है।
इस वर्ष का टेक फेस्ट आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, गोलमुरी और टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टिट्यूट, बर्मा माइंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन टाटा स्टील फाउंडेशन के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
इस दो दिवसीय महोत्सव में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं—
• रोबोटिक्स प्रतियोगिता
• एआई मॉडल प्रस्तुति
• विज्ञान प्रदर्शनी
• परियोजना प्रस्तुतियाँ
• गेमिंग टूर्नामेंट
• तकनीकी प्रश्नोत्तरी
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र इनोवेशन प्रदर्शनी होगी, जिसमें विभिन्न संस्थानों के छात्र नवीन तकनीकी समाधान की प्रस्तुति देंगे।














