~ यह लगातार तीसरा वर्ष है जब टाटा स्टील को यह सम्मान प्राप्त हुआ है, जिससे वह यह वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय इस्पात निर्माता बन गयी है~
मुंबई, 16 अक्टूबर 2025: टाटा स्टील को वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (वर्ल्ड स्टील) द्वारा प्रोसेस सेफ्टी मैनेजमेंट श्रेणी में “रेल-आधारित हॉट मेटल ट्रांसपोर्ट में सेफ्टी इंस्ट्रूमेंटेड सिस्टम के माध्यम से हॉट मेटल के लीकेज की रोकथाम” शीर्षक वाले प्रोजेक्ट के लिए सेफ्टी एंड हेल्थ एक्सीलेंस रिकग्निशन 2025 से सम्मानित किया गया है।
वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (वर्ल्ड स्टील) अपने सदस्य कंपनियों के बीच उत्कृष्ट सुरक्षा और स्वास्थ्य अभ्यासों को सम्मानित करती है। इस वर्ष, विश्वभर से पाँच पहलों का चयन किया गया है, जो सुरक्षा संस्कृति, ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, ऑक्यूपेशनल हेल्थ और प्रोसेस सेफ्टी जैसी श्रेणियों को शामिल करती हैं।
राजीव मंगल, वाइस प्रेसिडेंट – सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी, टाटा स्टील ने कहा, “वर्ल्डस्टील से मिला यह सम्मान हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह हमारी उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत हम अपने प्रोसेस सेफ्टी सिस्टम को मजबूत करने और पूरे संचालन में बैरियर-आधारित रिस्क मैनेजमेंट को अपनाने की दिशा में कार्यरत हैं। यह पहल दिखाती है कि कैसे नवाचार, स्वचालन और कर्मचारियों के सहयोग से मिलकर उच्च जोखिम वाले परिस्थितियों को समाप्त कर एक सुरक्षित कार्यस्थल बनाया जा सकता है।”
टाटा स्टील का विजेता प्रोजेक्ट एक एकीकृत इस्पात संयंत्र में उच्च-जोखिम वाली परिचालन परिस्थितियों में से एक को संबोधित करता है – वह है पिघले हुए लोहे से भरी टॉरपीडो लैडल कारों का संभावित डेरैलमेंट, जो अगर घटित होता तो भयंकर हॉट मेटल–पानी विस्फोट जैसी आपदाजनक स्थिति पैदा कर सकता था।
कंपनी ने अपनी 62-किमी की आंतरिक रेलवे नेटवर्क पर पहली बार इस तरह की सेफ्टी इंस्ट्रूमेंटेड सिस्टम विकसित और लागू की है। यह नवाचारी सिस्टम प्रॉक्सिमिटी और ऑप्टिकल सेंसर को ऑटोमेटेड लॉजिक कंट्रोलर के साथ जोड़ता है, ताकि ट्रैक स्विचिंग के दौरान मानव त्रुटियों को समाप्त किया जा सके – जो डिरेलमेंट का मुख्य कारण हैं। यह समाधान ट्रैक की संरेखण की पूर्व में ही सक्रिय जाँच करता है और गलत मार्ग सेटिंग्स को स्वचालित रूप से रोकता है, जिससे पिघले हुए लोहा ले जाने वाले वाहकों की सुरक्षित और विश्वसनीय आवाजाही सुनिश्चित होती है।
यह सम्मान लगातार तीसरे वर्ष टाटा स्टील को वर्ल्ड स्टील द्वारा प्रदान किया गया है, जो इसे प्रोसेस सेफ्टी मैनेजमेंट में उत्कृष्टता के लिए लगातार यह वैश्विक मान्यता प्राप्त करने वाली एकमात्र भारतीय इस्पात निर्माता बनाता है और इसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।














