मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

12th Class के विद्यार्थियों की पढ़ाई उनके ही महाविद्यालयों में बरकरार – सरयू राय

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 13, 2025 8:02 AM
Follow Us:
छात्रों ने विधायक सरयू राय से मिलकर उन्हें बधाई दी
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

12th Class Issue: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने नई शिक्षा नीति के आलोक में राजभवन द्वारा जारी पूर्व के आदेश में संशोधन कर बारहवीं कक्षा के छात्रों को उन्हीं महाविद्यालयों में पढ़ाई जारी रखने से संबंधित शनिवार को जारी नए आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए राज्यपाल और राज्य के स्कूली शिक्षामंत्री रामदास सोरेन को हार्दिक धन्यवाद दिया है।

रंग लाया जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का प्रयास

सरयू राय ने कहा कि

छात्रों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति बिना पूरी तैयारी के लागू करने के शपथ पत्र पर राजभवन ने पूर्व में जो आदेश जारी किया था, उससे हो रही कठिनाई के मद्देनजर उन्होंने एक सप्ताह पूर्व सार्थक हस्तक्षेप किया और राज्यपाल के प्रधान सचिव, स्कूली शिक्षा के प्रधान सचिव, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रधान सचिव से राजभवन द्वारा जारी पूर्ववर्ती आदेश के कारण हो रही कठिनाईयों के विषय में दूरभाष पर विस्तार से वार्ता की।

सभी ने छात्रों और शिक्षकों को हो रही कठिनाईयों के प्रति संवेदना दिखाई और राज्यपाल के प्रधान सचिव ने सहमति व्यक्त की कि यदि राज्य सरकार इस आशय का प्रस्ताव भेजती है तो राजभवन द्वारा पूर्व में जारी किये गए आदेश में वांछित संशोधन किया जा सकता है।

सरयू राय ने बताया कि इसके बाद उन्होंने फोन पर रामदास सोरेन से विस्तृत वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट आश्वासन दिय़ा कि राज्य सरकार एक-दो दिनों में इस आशय का संशोधन कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने जा रही है। उन्होंने श्री राय से अनुरोध किया कि इस बारे में हुई बातचीत के निष्कर्ष को सार्वजनिक नहीं करना है।

श्री राय ने मंत्री के इस कथन का अक्षरशः पालन किया। यह प्रसन्नता का विषय है कि शिक्षा मंत्री ने छात्रहित में अपने आश्वासन को पूरा किया और राजभवन ने उसे स्वीकारा भी। श्री राय ने स्कूली शिक्षा मंत्री और राज्यपाल को हार्दिक बधाई दी।

राजभवन के इस फैसले से हजारों 12th class विद्यार्थियों ने ली चैन की सांस

श्री राय ने बताया कि राजभवन के आदेश में वांछित संशोधन के उपरांत यह स्पष्ट हो गया कि 12वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी उन्हीं महाविद्यालयों से अपना अध्ययन पूरा कर परीक्षा देंगे, जहां अभी वे पढ़ाई कर रहे हैं।

राजभवन की नई अधिसूचना जारी होने के उपरांत जमशेदपुर के शिक्षकों और छात्रों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार की देर शाम श्री राय से मिला। उन्होंने राजभवन के नए आदेश को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसके लिए श्री राय के प्रति आभार जताया।

इस प्रतिनिधिमंडल में नवनीत सिंह, राजीव दुबे, अनिमेष बख्शी, उपेंद्र कुमार राणा, इशरत रसूल, ज्योति प्रभा, पवन सिंह, हेमंत पाठक, साहेब बाग्ती, विक्की सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

12th class की समस्या सुलझी लेकिन शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्या जस की तस

सरयू राय ने कहा कि

12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की समस्या तो सुलझ गई लेकिन शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्या जस की तस है।

वह प्रयास करेंगे कि सरकार और राजभवन से वार्ता कर शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्या का समाधान करें। यह संभव है कि नई शिक्षा नीति के आलोक में झारखंड में सरकार द्वारा एक वैकल्पिक प्रयास किया जाए और जिन सरकारी महाविद्यालयों में इंटर की पढ़ाई हो रही है, उन्हीं महाविद्यालयों में महाविद्यालय से अलग इंटर कालेजों की स्थापना करे क्योंकि नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए अलग से आधारभूत संरचना खड़ा करने में सरकार को कम से कम 5 साल लगेगा। तब तक झारखंड में नई शिक्षा नीति का हाईब्रिड समाधान सरकार निकाले।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment