मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव 2026 का आयोजन, रंग गुलाल से कैंपस हुआ रंगीन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 2, 2026 10:55 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 03 02 At 6.09.47 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

आदित्यपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सोमवार को रंगों के पर्व होली के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह रंगोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस रंगोत्सव में सभी विभागों के विद्यार्थी, सहायक प्राध्यापक एवं विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए।

समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह द्वारा विद्यार्थियों के बीच रंग-गुलाल उड़ाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली हर्षोल्लास, आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो मन के वैमनस्य को दूर कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो भी मौजूद रहे उन्होंने होली संदेश देते हुआ कहा कि, “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम, भाईचारा और एकता के रंग में रंगने का पर्व है। यह त्योहार हमें हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति से जोड़ता है और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करता है। मैं कामना करता हूं कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।”

होली मिलन समारोह में विद्यार्थियों की विशेष धूम देखने को मिली। रंग-बिरंगे चेहरों के साथ विद्यार्थियों ने संगीत की धुनों पर जमकर नृत्य किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस. एन. सिंह, कुलसचिव डॉ. याहया मजूमदार, सभी विभागों के विद्यार्थी, सहायक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के सफल एवं उल्लासपूर्ण आयोजन में डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. जे. राजेश, एचआर प्रमुख रविकांत तथा अन्य शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment