मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

बिजली कर्मचारी ने फर्जी मामलों में फंसाए जाने पर भेजा 50 लाख का मानहानि नोटिस

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 26, 2025 7:51 PM
Follow Us:
फर्जी मामलों में फंसाए जाने पर भेजा 50 लाख का मानहानि नोटिस
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के स्थायी कर्मचारी मुकेश कुमार सिंह ने झूठे मुकदमों और बदनामी के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोपी को 50 लाख रुपये के मुआवज़े का मानहानि नोटिस भेजा है।

पारिवारिक विश्वास का दुरुपयोग का आरोप

पीड़ित मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी ने पहले पारिवारिक विश्वास का फायदा उठाकर उनके घर पर लगातार आना-जाना शुरू किया। इसके बाद उसने दुर्भावनापूर्ण तरीके से झूठे मुकदमे दर्ज कराए।

गंभीर आरोपों से बदनामी

नोटिस में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उनकी पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाने और ब्लैकमेलिंग जैसे झूठे आरोप तक लगाए। यहां तक कि आरोपी जेल से छूटने के बाद प्रतिशोधवश मुकेश कुमार सिंह पर नया केस दर्ज करवा दिया।

पुलिस जांच में झूठ साबित

पुलिस की जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट में सभी आरोपों को झूठा और निराधार करार दिया गया। इसके बावजूद मुकेश कुमार सिंह और उनका परिवार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक उत्पीड़न झेलता रहा।

सामाजिक प्रतिष्ठा पर लगा धब्बा

पीड़ित का कहना है कि इन घटनाओं के कारण उन्हें पुलिस-थाने के चक्कर काटने पड़े और उनकी वर्षों से बनाई गई सामाजिक प्रतिष्ठा पर आंच आ गई।

15 दिन की चेतावनी

मानहानि नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि आरोपी ने 15 दिनों के भीतर मुआवज़ा अदा नहीं किया, तो मामला अदालत तक ले जाया जाएगा और मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।

यह मामला अब कानूनी तौर पर तूल पकड़ता दिख रहा है और आने वाले दिनों में अदालत की कार्यवाही इस पर बड़ा असर डाल सकती है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment