JAMSHEDPUR : सोनारी भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी एवं शांति समिति सदस्य राहुल भट्टाचार्जी अपने साथियो के साथ 6 नवंबर 2025 मानगो वास्तु विहार कॉलोनी वैकुंठ नगर साई सेवा समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति साई महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया सुबह से ही साई बाबा के आरती से सुरु करके पालकी जात्रा, छप्पन भोग का प्रसाद, भजन और रात को आए हुए भक्त एवं अतिथियों को महाप्रसाद भोग करवाया गया।
वास्तु विहार साई समिति के अध्यक्ष झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के मानगो क्षेत्र के सलाहकार,मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, मानगो नगर निगम वार्ड परिषद प्रत्याशी श्री केपी रवी शंकर जी ने साई महोत्सव में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत साई बाबा के पूजा अर्चना के पश्चात अंग वस्त्र पहनाकर किया जिसमे मुख्य रूप से श्री जीत मोहन पाल, गौतम साहा, बरुन झा, निरेन सरकार, देवेंद्र सिंह भाटिया, मनसा गोप और विशाल राय मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने रवि जी का हृदय से आभार प्रकट करते हुए,हर वर्ष साई बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतू साई महोत्सव में सम्मिलित होने का इच्छा जताया एवं आने वाले वर्षों में और धूमधाम से साई महोत्सव करवाने का रवि जी को शुभकामनाएं भी दिये।














