जमशेदपुर: जमशेदपुर के सत्य साई संजीवनी अस्पताल में एक सराहनीय पहल के तहत नवजात बच्चों के लिए एक आधुनिक गहन चिकित्सा कक्ष – यानी NICU का शुभारंभ किया गया।”
₹ 55 लाख में, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी का सहयोग
इस 5-बेड के एनआईसीयू का निर्माण रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी द्वारा ₹55 लाख की लागत से किया गया है, जो एक ग्लोबल ग्रांट परियोजना का हिस्सा है।

इस अत्याधुनिक यूनिट में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए जरूरी सभी उपकरण – जैसे वेंटिलेटर, इनक्यूबेटर और बेबी वॉर्मर – लगाए गए हैं, ताकि गंभीर स्थिति में जन्म लेने वाले शिशुओं को तुरंत जीवन रक्षक सेवाएं मिल सकें।
इस अवसर पर रोटरी क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन शिवानी गोयल और सुश्री सौम्या ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस प्रयास को ‘सेवा और संवेदना का प्रतीक’ बताया।
“हमारा प्रयास है कि हर नवजात को जीवन जीने का पूरा हक मिले, चाहे वो किसी भी सामाजिक या आर्थिक वर्ग से क्यों न हो… ” – रोटेरियन शिवानी गोयल

इस परियोजना में केशवजी छगनलाल परिवार का योगदान प्रमुख रहा, जिन्होंने दान देकर इस मानवसेवा के यज्ञ में अपनी आहुति दी।
यह NICU सिर्फ एक चिकित्सा सुविधा नहीं, बल्कि उन नन्हीं जिंदगियों के लिए नई आशा है, जो दुनिया में आने के साथ ही संघर्ष की डगर पर होती हैं। रोटरी क्लब और संजीवनी अस्पताल का यह समर्पण निश्चित ही समाज को एक नई दिशा देगा।
वीडियो देखें :









