जमशेदपुर | जमशेदपुर के साकची–मानगो रोड स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे उच्चस्तरीय सेतु तथा मानगो और आजादबस्ती की ओर एलिवेटेड पहुँच पथ निर्माण कार्य को लेकर ट्रैफिक विभाग ने एक महीने का विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
Flyover के आज़ाद बस्ती डाउन रैम्प निर्माण कार्य के दौरान वाहनों का सुचारू आवागमन बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था 25 नवंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगी।
क्या रहेगा नया ट्रैफिक रूट? — प्रमुख बिंदु
1. बड़े मालवाहक वाहनों पर सख्त रोक
- मानगो चौक से पारडीह चौक के बीच बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
2. पारडीह से मानगो की ओर आने वाले बड़े वाहन
- पारडीह चौक से मानगो चौक/ओल्ड पुरुलिया रोड आने वाले सभी बड़े वाहन डिमना चौक मार्ग का उपयोग करेंगे।
ONE WAY व्यवस्था — दिन में दो स्लॉट में लागू
3. सुबह 06:00–08:00 (वन वे अनुमति – स्कूल बस/वैन के लिए विशेष व्यवस्था)
- बड़ा हनुमान मंदिर (पारडीह रोड) → मानगो चौक
- केवल स्कूल बस/स्कूल वैन को प्रवेश की अनुमति
- इस अवधि में मानगो चौक → बड़ा हनुमान मंदिर की ओर सभी वाहनों का प्रवेश बंद।
4. सुबह 08:00 बजे से अगले दिन सुबह 06:00 बजे तक (रिवर्स वन वे लागू)
- मानगो चौक → बड़ा हनुमान मंदिर : रूट सामान्य रहेगा
- इस समय में बड़ा हनुमान मंदिर → मानगो चौक आना पूरी तरह प्रतिबंधित।
छोटे वाहनों के लिए विशेष मार्ग
5. सुबह 06:00–08:00 के बीच
- पारडीह चौक → मानगो ब्रिज
- मार्ग: सहारा सिटी रोड नं. 15 → पारडीह–मानगो रोड → मानगो ब्रिज
6. सुबह 08:00 बजे से अगले दिन सुबह 06:00 बजे तक
- पारडीह चौक → मानगो ब्रिज
- मार्ग: सहारा सिटी रोड नं.15 → मानगो–पारडीह रोड → चेपा पुल → ओल्ड पुरुलिया रोड → मानगो ब्रिज
ट्रैफिक विभाग ने जारी किए निर्देश
21 नवंबर 2025 को पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पूर्वी सिंहभूम की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व जागरूकता बढ़ाने के लिए पथ निर्माण विभाग को—
- सेफ्टी बोर्ड
- वॉर्निंग साइनज
- ट्रैफिक प्लान से युक्त फ्लेक्स बोर्ड
लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश की पुष्टि वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम ने भी की। स्वर्णरेखा सेतु निर्माण जमशेदपुर शहर के लिए एक बड़ी अधोसंरचना परियोजना है। ट्रैफिक विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नए रूट प्लान का पालन करें, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के, और शहर का यातायात सुरक्षित व नियंत्रित रहे।














