मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

लूट की वारदात, त्वरित कार्रवाई, अपराधी मोबाइल और बाइक सहित गिरफ्तार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 29, 2025 10:50 PM
Follow Us:
The News Frame 24 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर | झारखंड : बुधवार की सुबह करीब 7 बजे, जमशेदपुर के एनएच-33 रोड स्थित डिमना चौक के पास उस समय हड़कंप मच गया जब दो अपराधी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक राहगीर को भय दिखाकर मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
राहगीर की पहचान बालकिशोर टुडू के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सचिन कुमार दास ने तत्काल गश्ती दल को सक्रिय कर मौके पर भेजा। पुलिस ने कुछ ही मिनटों में एक अपराधी को धर दबोचा।

पकड़ा गया अपराधी और बरामदगी

पुलिस ने घटना में संलिप्त अपराधी शेख अहमद (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटे गए रियलमी कंपनी का स्काई रंग का टच स्क्रीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (इंजन नं. HA11FSHJL5454, चेसिस नं. MBLHAW4765HJK9469) बरामद की गई है।

गिरफ्तार अपराधी का पता:
शेख अहमद, पिता – शेख मुस्तकीम,
वर्तमान पता – हेसा डुंगरी, नियर हात्मा मस्जिद, थाना कपाली, जिला सरायकेला-खरसावां,
स्थायी पता – कांटाडीह, झालदा, जिला पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)

दूसरा अपराधी फरार

वारदात में शामिल दूसरा अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी पुलिस द्वारा पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस संबंध में एमजीएम थाना कांड संख्या 167/2025, दिनांक 29.10.2025, धारा 303(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस सफलता में एमजीएम थाना की त्वरित कार्रवाई और टीम वर्क ने अहम भूमिका निभाई।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी और जवान —

  1. पु.नि. सचिन कुमार दास – थाना प्रभारी, एमजीएम थाना
  2. पु.अ.नि. सुगना मुंडा – एमजीएम थाना
  3. हवलदार विनय शंकर तिवारी – रिजर्व गार्ड
  4. आरक्षी (1414) हृदय कुमार झा
  5. आरक्षी (09) राजेश कुमार
  6. आरक्षी (817) दिनेश कुमार तिवारी
  7. गृह रक्षक चालक (4003) मोनू कुमार

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि

“सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर अपराधी को पकड़ लिया गया। दूसरे फरार अपराधी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।”

एमजीएम पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि समय पर सूचना और तत्परता से अपराध पर नियंत्रण संभव है। एनएच-33 पर हुई इस लूट की वारदात के बाद लोगों में जहां भय का माहौल था, वहीं पुलिस की सक्रियता से राहत की लहर भी देखी गई।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment