Connect with us

झारखंड

रांची महानगर जिला के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी का मिलन समारोह आयोजित

Published

on

रांची महानगर जिला के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी का मिलन समारोह आयोजित

रांची : आज दिनांक 09 मार्च 2024 को भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर जिला के तत्वावधान में महानगरगार कार्यालय रातु रोड में जिला अध्यक्ष श्री वरूण साहू जी की अध्यक्षता में मिलन समारोह आयोजित की गई। इस मिलन समारोह के आयोजन की मुख्य कड़ी कुमुद झा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश थीं।

मिलन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह एवं रोहित साहू जी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। सभी कार्यकर्ताओं को रांची विधायक सीपी सिंह, वरूण साहू, के. के. गुप्ता कुमुद झा एवं बलराम सिंह ने फूल माला एवं पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा की भाजपा की ग्राफ जनता में लगातार बढ़ रही है। मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग नित्यदीन पार्टी से जुड़ रहें हैं।

महानगर अध्यक्ष श्री वरूण साहू ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं के पार्टी में योगदान से जिले में पार्टी और मजबूत होगी। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम से इस बार देश में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। मिलन समारोह में बलराम सिंह, राजेश साह, पुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *