मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

रामनवमी महोत्सव 2024 काशीडीह में धूमधाम से मनाया जाएगा: ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: April 13, 2024 8:02 PM
Follow Us:
रामनवमी महोत्सव 2024 काशीडीह में धूमधाम से मनाया जाएगा: ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर: ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के संरक्षक अभय सिंह ने आगामी रामनवमी महोत्सव 2024 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह महोत्सव काशीडीह में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह अखाड़ा जमशेदपुर का सबसे पुराना अखाड़ा है, जो पहले एएल टाउन साकची से निकलता था। यह अखाड़ा ठाकुर प्यारा सिंह के नेतृत्व में निकला था और बाद में काशीडीह के बीच से भी निकला, जहां कई वर्षों तक यह परंपरा चली।

1962 में, ठाकुर प्यारा सिंह के नेतृत्व में रामनवमी मैदान काशीडीह को समतलीकरण कर अखाड़ा को फिर से इस स्थान से निकाला गया। इसके पूर्व संरक्षक ठाकुर प्यारा सिंह थे, उनके बाद उनके पिता ठाकुर धुरंधर सिंह संरक्षक रहे और अब वर्तमान में अभय सिंह संरक्षक के रूप में सेवा कर रहे हैं।

अभय सिंह ने कहा कि रामनवमी श्रद्धा, विश्वास का महापर्व है जिसे हमें शांति, सद्भाव, और प्रेम के साथ मनाना चाहिए। भगवान राम के गुणों को लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इस बार रामनवमी का यह झंडा बड़े ही भव्य तरीके से निकलेगा।

अष्टमी, नवमी, और दशमी को लाठी प्रदर्शन एवं खेल आयोजित किए जाएंगे। 17 तारीख को बजरंगबली जी का पताका दोपहर 12 बजे फहराया जाएगा। शाम 7 बजे महाप्रसाद का आयोजन होगा।

कोलकाता से डंका बजाने वाले कलाकार आएंगे और लाठी का प्रदर्शन अखाड़ा समिति के सदस्य करेंगे। अभय सिंह ने जमशेदपुर की जनता से अपील की कि वे रामनवमी में किसी प्रकार के भी फूहड़ या अश्लील गाने न बजाएं। यह धार्मिक पर्व है और हिंदू परंपरा के खिलाफ कोई भी गाना बजाना अनुचित है।

अभय सिंह ने प्रशासन से भी आग्रह किया कि वे सभी अखाड़ा समितियों को सहयोग करें। ठाकुर प्यारा सिंह धuradharsingh क्लब की शोभायात्रा 19 तारीख को दिन शुक्रवार को निकलेगी। प्रशासन को इसकी सूचना दी जा चुकी है। यह शोभायात्रा काशीडीह से बसंत टाकीज, साकची गोल चक्कर, और स्वर्णरेखा नदी होते हुए विसर्जन स्थल तक जाएगी।

उन्होंने कहा कि शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 800 सदस्य तैनात रहेंगे। यात्रा के दौरान लोग भगवा वस्त्र धारण करेंगे और परंपरा के अनुसार खेल का प्रदर्शन करेंगे। अभय सिंह ने जमशेदपुर की जनता से भी अपील की कि वे 19 तारीख को शोभायात्रा में शामिल हों और भव्यता का आनंद लें और सहयोग करें।

Leave a Comment