Connect with us

TNF News

Provincial Sports Festival: 35 वें प्रांतीय खेलकूद समारोह के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Published

on

THE NEWS FRAME

चाईबासा (जय कुमार):  पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा द्वारा आयोजित 35वें प्रांतीय खेलकूद के तीसरे दिन का शुभारंभ बजरंगबली के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस मौके पर खेलकूद में सहयोग कर रहे पूर्व छात्रों को प्रदेश सचिव अजय तिवारी और विद्यालय के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मा जी राव, तुलसी प्रसाद ठाकुर, ब्रेन टुडु, अखिलेश कुमार, ओमप्रकाश सिन्हा, नीरज लाल, सुरेश मंडल, सुरेंद्र चंद्र दास और डॉक्टर शोभित रंजन जैसे गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें : National Lok Adalat, जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

आज की प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

– लंबी कूद (अंडर-19 भैया): प्रथम – सीनीडीह, द्वितीय – लोहरदगा, तृतीय – सिंदरी

– शॉट पुट (अंडर-17 भैया): प्रथम – राजकमल धनबाद, द्वितीय – टुंडी, तृतीय – कतरास बाजार

– जेवलीन (500 ग्राम, अंडर-19 बहन): प्रथम – झुमरी तिलैया, द्वितीय – लोहरदगा, तृतीय – कुम्हार टोली

– लंबी कूद (अंडर-19 बहन): प्रथम – राजकमल धनबाद, द्वितीय – सीनीडीह, तृतीय – कुम्हार टोली

– जेवलीन (500 ग्राम, अंडर-17 बहन): प्रथम – राजरप्पा, द्वितीय – झुमरी तिलैया, तृतीय – कतरास बाजार

– ट्रिपल जम्प (अंडर-19 बहन): प्रथम – झुमरी तिलैया, द्वितीय – कुम्हार टोली, तृतीय – सीनीडीह

– ट्रिपल जम्प (अंडर-17 बहन): प्रथम – झुमरी तिलैया, द्वितीय – सीनीडीह

– जेवलीन (700 ग्राम, अंडर-17 भैया): प्रथम – बसिया, द्वितीय – लालमटिया, तृतीय – कैलाश राय

– 5000 मी (अंडर-17 भैया): प्रथम – कतरास बाजार, द्वितीय – जपला, तृतीय – लालमटिया

– 800 मी (अंडर-17 भैया): प्रथम – बाघमारा, द्वितीय – राजकमल धनबाद, तृतीय – बसिया

– 300 मी पैदल चाल (अंडर-17 बहन): प्रथम – राजकमल धनबाद, द्वितीय – झुमरी तिलैया, तृतीय – बागबेड़ा

– 5000 मी पैदल चाल (अंडर-19 भैया): प्रथम – राजकमल धनबाद, द्वितीय – बसिया, तृतीय – लोहरदगा

– 3000 मी (अंडर-19 बहन): प्रथम – राजकमल धनबाद, द्वितीय – सीनीडीह, तृतीय – लोहरदगा

– 80 मी (हर्डल) बाधा दौड़ (अंडर-14 बहन): प्रथम – राजकमल धनबाद, द्वितीय – चाईबासा, तृतीय – सिंदरी

– 80 मी बाधा दौड़ (अंडर-14 भैया): प्रथम – राजकमल धनबाद, द्वितीय – टुंडी, तृतीय – मोराबादी

– 100 मी (अंडर-19 बहन): प्रथम – राजकमल धनबाद, द्वितीय – कुम्हार टोली, तृतीय – सीनीडीह

– 100 मी (अंडर-17 बहन): प्रथम – राजकमल धनबाद, द्वितीय – जगन्नाथपुर, तृतीय – कतरास बाजार

– जेवलीन (अंडर-19 भैया): प्रथम – बाघमारा, द्वितीय – बसिया, तृतीय – कतरास बाजार

– ट्रिपल जम्प (अंडर-17 भैया): प्रथम – राजकमल धनबाद, द्वितीय – कतरास बाजार, तृतीय – लोहरदगा

– 110 मी (अंडर-17 भैया): प्रथम – राजकमल धनबाद, द्वितीय – बसिया, तृतीय – लालमटिया

– 110 मी (अंडर-19 भैया): प्रथम – बाघमारा, द्वितीय – राजकमल धनबाद, तृतीय – सीनीडीह

इसके अतिरिक्त ट्रिपल जम्प (अंडर-19 भैया), चक्का फेंक (अंडर-19 बहन), 400 मी अंडर-19 और अंडर-14 बहन की दौड़, चक्का फेंक (अंडर-14), और अंडर-17 बहन की 400 मी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। समारोह के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर विवेक नयन पांडेय, मदन मोहन राय, कुमार अमित रंजन, नरेंद्र कुमार, प्रियंका महाजन, और अन्नतलाल विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *