मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

नाला खुदाई करते वक्त पाइपलाइन फटी, 5 हजार घरों में पेयजलापूर्ति नहीं हुई

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 21, 2025 8:04 PM
Follow Us:
The News Frame 21 4
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • विधायक सरयू राय ने अफसरों को फोन कर पाइपलाइन की कराई मरम्मत
  • भरा गया गड्ढा, ह्यूम पाइपलाइन बिछाने का कार्य रोका गया

जमशेदपुर । मानगो के आशियाना अनंततारा अपार्टमेंट के सामने एनएचएआई द्वारा नाला खुदाई करते समय मानगो जलापूर्ति की मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। इसकी सूचना मिलने पर विधायक सरयू राय के उलीडीह मंडल जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत और मानगो जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में विधायक सरयू राय को सविस्तार जानकारी दी।
पिंटू सिंह और संतोष भगत ने उन्हें बताया कि सुबह से ही पेयजल विभाग और फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी में इस बात को लेकर गिजगिज हो रही है कि मरम्मत खर्च का वहन कौन करेगा।

फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी के अनुसार, उन्होंने कार्य शुरु करने के पहले पेयजल विभाग को पाइप शिफ्ट करने के लिए साल भर पहले ही विभाग को पत्र लिखा था लेकिन पेयजल विभाग ने उस पत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया और पाइप लाइन को शिफ्ट नहीं किया। इस सूचना के बाद विधायक सरयू राय ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द पाइप लाइन की मरम्मत करवाकर जलापूर्ति बहाल करें। इसके बाद विभाग के अधिकारियों एवं फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी ने त्वरित कारवाई करते हुए पाइपलाइन ठीक कर जलापूर्ति बहाल कर दी।

पिंटू सिंह और संतोष भगत के अनुसार, एनएचएआई द्वारा ड्रेनेज के लिए पेयजल स्वच्छता विभाग की पाइपलाइन के ऊपर ही ह्यूम पाइप बिछायी जा रही है। इसके कारण ही बार बार ड्रेनेज की खुदाई में जलापूर्ति का पाइप फटने की समस्या उत्पन्न हो ही रही है। विधायक सरयू राय के निर्देश पर ह्यूम पाइपलाइन बिछाने के कार्य को तत्काल बंद कर गड्ढे को भर दिया गया है।

गौरतलब है कि इस टंकी से कुमरूम बस्ती, समता नगर, मंगल कालोनी, झारखंड बस्ती, परमेश्वर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, चंद्रावती नगर, पारडीह सहित अन्य इलाकों के पांच हजार घरों में जलापूर्ति होती है। इन पांच हजार घरों में जलापूर्ति ठप होने से स्थिति खराब हो गई। यह टंकी मानगो जलापूर्ति योजना के अंतर्गत जोन नंबर-1 में आता है। इसकी क्षमता 25 लाख लीटर है। इस पूरे घटनाक्रम में प्रवीण सिंह, लालू गौड़, मनोज गुप्ता, प्रेम सक्सेना, टुनटुन सिंह, अजय, जीतेंद्र साव आदि मौजूद रहे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment