Jmashedpur: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परसुडीह थाना पुलिस ने आज दोपहर संत रोवर्ट स्कूल के पीछे मैदान में छापामारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त पाँच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण
दिनांक 09.09.2025 को समय लगभग 14:30 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हुंडई कंपनी की एक सफेद कार में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा उनके निर्देशानुसार थाना प्रभारी पु.नि. अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित कर कार्रवाई की गई।
छापामारी के क्रम में घेराबंदी कर कार से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और मौके से भारी मात्रा में नशे का सामान व आपराधिक दस्तावेज बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी
- अरविंद कुमार शर्मा उर्फ कैडी उर्फ छोटू (उम्र 23 वर्ष), पिता- सोनू मुंडा, निवासी- सोपोडेरा कुर्मी टोला, थाना- परसुडीह।
- सन्नी स्वांसी (उम्र 19 वर्ष), पिता- कालीचरण स्वांसी, निवासी- सोपोडेरा कुर्मी टोला, थाना- परसुडीह।
- मो० समीर (उम्र 26 वर्ष), पिता- स्व. मो० चाद, निवासी- मकदमपुर मुशी मुहल्ला, थाना- परसुडीह।
- मो० सब्बीर हुसैन (उम्र 29 वर्ष), पिता- जैनुल हुसैन, निवासी- मकदमपुर रोड नं.-2, गांधी स्कूल के पास, थाना- परसुडीह।
- मो० तौफिक आलम (उम्र 19 वर्ष), पिता- मो० समसुद्दीन, निवासी- सलगाझारी डेमकासाई, थाना- परसुडीह।
बरामदगी
- कुल 119 पुड़िया ब्राउन शुगर (68 + 51)।
- एक हुंडई कंपनी की सफेद कार।
- बैंकिंग दस्तावेज़ – एक्सिस बैंक के 2 चेकबुक, आईडीबीआई बैंक के 2 पासबुक, इंडसइंड बैंक का 1 पासबुक व 1 क्रेडिट कार्ड।
- 9 क्यूआर कोड (फोन पे, गूगल पे, भारत पे, एयरटेल पेमेंट, अमेज़न पे इत्यादि)।
- विभिन्न कंपनियों के 4 मोबाइल फोन।
- आरोपियों के बैंक खातों में लाखों रुपये के लेन-देन का भी खुलासा।
दर्ज मामला
इस संबंध में परसुडीह थाना कांड संख्या-121/25, दिनांक-09.09.2025, धारा-170/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
छापामारी दल
- पु.नि. अविनाश कुमार, थाना प्रभारी परसुडीह
- पु.अ.नि. हीरालाल तुबिड
- पु.अ.नि. अरूण कुमार
- पु.अ.नि. गौतम कुमार वर्मा
- पु.अ.नि. विरेंद्र कुमार सिंह
- थाना परसुडीह के सशस्त्र बल
जिला पुलिस का संदेश:
नशा समाज के लिए घातक है। पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि इस प्रकार की आपराधिक व अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
— जिला पुलिस, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर








