Connect with us

TNF News

श्री परशुराम शक्ति सेना केंद्रीय कार्य समिति की बैठक: नेतृत्व में नए चयन एवं शोभायात्रा की तैयारी

Published

on

श्री परशुराम शक्ति सेना केंद्रीय कार्य समिति की बैठक: नेतृत्व में नए चयन एवं शोभायात्रा की तैयारी

जमशेदपुर : श्री परशुराम शक्ति सेना केंद्रीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक बाराद्वारी में हुई जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे की अध्यक्षता में चर्चा हुई। इस बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला कार्य समिति पर विस्तृत चर्चा हुई, जहां पूर्व जिला अध्यक्ष के समय की कमी के कारण संगठन को संचालित करने के लिए नए प्रमुख का चयन किया गया। सभी सदस्यों ने अपने विचार साझा किए और केंद्रीय सचिव विपिन तिवारी को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी बनाने का सुझाव दिया और सभी ने इसे स्वीकृति दी।

इसे भी पढ़ें :

हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक: गिरफ्तारी की कहानीनैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता

एक्सएलआरआइ ने रचा इतिहास, 100% प्लेसमेंट के साथ 75 लाख का सर्वाधिक पैकेज!

इसके बाद, केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने पूर्वी सिंहभूम जिला कार्य समिति का पुनर्गठन करने का निर्देश प्राप्त किया। बैठक में जिला अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा हुई, जिसमें बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश तिवारी को सुझाव में लाया गया, और सभी सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति दी। इसके बाद, विपिन तिवारी का अभिनंदन करते हुए सभी ने पीला अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक पांडेय ने बताया कि परशुराम जयंती के अवसर पर भाव्य शोभायात्रा की तैयारी के लिए उपस्थित सभी सदस्यों से सहयोग की आवश्यकता है। मुख्य रूप से केंद्रीय कोषाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, केन्द्रीय महासचिव दीपक मिश्रा, केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक पांडे, संतोष पांडे, सत्यम पांडे, केन्द्रीय संगठन सचिव सौरभ पाठक, विपिन तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, गोलू आजाद, चंदन पांडेय, रितेश मिश्रा, राकेश पांडे, मनमोहन तिवारी, रवि दुबे, राहुल पाण्डेय एवं कई सदस्यों ने कार्यक्रम को संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन केंद्र उपाध्यक्ष सत्यम पांडे ने किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *