- डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर श्री कृष्ण कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान
जमशेदपुर: डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर श्री कृष्ण कुमार के नेतृत्व में आज साकची एवं आसपास के प्रमुख मार्गों—स्ट्रेट माइल रोड, आम बागान रोड एवं ठाकुरबाड़ी रोड— में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, यातायात को सुगम बनाना एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करना था।
अभियान के दौरान Enforcement Team ने:
• सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाए 200 से अधिक हॉकर्स/फेरीवालों को हटाया
• अवैध शेड, टेबल, डिस्प्ले काउंटर आदि जब्त किए
• सड़क किनारे हो रहे अनधिकृत निर्माण एवं सेटबैक उल्लंघन (Building Deviation) की पहचान की
बिल्डिंग डिविएशन पर कार्रवाई:
• सेटबैक उल्लंघन करते पाए गए भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया
• झारखंड नगर पालिका अधिनियम के तहत कुल ₹27,500 (सत्ताईस हजार पाँच सौ) का जुर्माना वसूला गया
• दोषियों को निर्धारित समय सीमा में अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया तथा अनुपालन नहीं करने पर सीलिंग/ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी गई
डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि शहर में स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। सभी नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और नियमानुसार निर्माण कार्य करें।














