TNF News
आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं महिला महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चलाया सफाई अभियान

चाईबासा ( जय कुमार ): विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा और महिला महासभा के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। यह अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड के नेतृत्व में किया गया।
सफाई अभियान कला एवं संस्कृति भवन परिसर, आईटीआई कैंपस, डीसी ऑफिस, राजू डाबा, फॉरेस्ट ट्रेनिंग स्कूल, वाइल्ड जिंजर, नेहरू चौक और मयूर होटल के आसपास चलाया गया।
इस दौरान आसपास फैले कूड़े-कचरे को साफ किया गया। सड़क किनारे पड़े कागज और प्लास्टिक को इकट्ठा कर जलाया गया। लोगों को बताया गया कि गंदगी से पर्यावरण खराब होता है और इससे जलवायु में भी बदलाव आता है।
इस अभियान में महिला महासभा अध्यक्ष अंजु सामड, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पुरती, जिलाध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा, सचिव ओएबन हेम्ब्रम, अशीष तिरिया, सिकंदर तिरिया, रेंगो सामड, सुरेश पिंगुवा, टाटाराम सामड, प्रमिला बिरूवा और कई अन्य सदस्य शामिल हुए।
सभी ने मिलकर पर्यावरण को साफ और सुरक्षित रखने का संदेश दिया।