जमशेदपुर | लगातार हो रही बारिश ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों की हालत बिगाड़ दी है। पानी घरों में घुस गया है और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बीच क्षेत्रीय विधायक सरयू राय ने गुरुवार को मानगो, सोनारी और अन्य जल-जमाव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और मौके पर मौजूद रहकर खुद जेसीबी लगवा कर नालों की सफाई करवाई।
कई इलाके पानी-पानी
बारिश का सबसे बुरा असर मानगो, सोनारी के
- नित्यानंद कॉलोनी,
- देशबंधु लाइन,
- कालिकानगर,
- टैंक रोड,
- शंकोसाई,
- रामनगर,
- करीम सिटी कॉलेज इलाके में देखा गया।
- वहीं सोनारी के आदर्शनगर (फेज 4, 7, 9),
- अमृता अपार्टमेंट,
- जाहिरा बस्ती जैसे क्षेत्रों में भी जल-जमाव की गंभीर स्थिति बनी रही।
फ्लाईओवर निर्माण बना मुसीबत
विधायक सरयू राय ने बताया कि मानगो में फ्लाईओवर निर्माण के दौरान जल निकासी के नाले को संकरा कर दिया गया, जिससे पानी का बहाव बाधित हो गया है। उन्होंने मौके पर 3 जेसीबी लगवाकर नाले की चौड़ाई बढ़वाई और सफाई करवाई।
नालों की डिजाइन और योजनाओं पर उठाए सवाल
सरयू राय ने कहा कि पिछले 4 महीने से देशबंधु लाइन और नित्यानंद कॉलोनी के नाले के डायवर्जन की योजना नगर विकास विभाग में लंबित है। अगर समय पर यह स्वीकृति मिल जाती, तो हालात इतने गंभीर नहीं होते।
- बारिश में डूबे कई इलाके
- सरयू राय ने किया क्षेत्र का दौरा
- नाले की सफाई करवाई
- अफसरों को दिए निर्देश

Read More : नापने का पैमाना: दिल की बातों को कैसे मापे यार?
एनएचएआई और जुस्को पर नाराज़गी
डिमना चौक पर तेज जल प्रवाह और आस-पास की कॉलोनियों में पानी भरने को लेकर राय ने एनएचएआई और फ्लाईओवर बना रही कंपनी को जिम्मेदार ठहराया। सोनारी में जुस्को द्वारा अधूरी छोड़ी गई जल-मल निकासी परियोजना के कारण 150 से अधिक घरों में पानी घुस गया।
एमजीएम इंटेकवेल प्रोजेक्ट बना परेशानी का सबब
रामनगर और श्यामनगर इलाके में एमजीएम अस्पताल के लिए बन रहे इंटेकवेल के दौरान तटबंध काट दिया गया, जिससे जल-जमाव की समस्या और बढ़ गई। राय ने इसे विकास योजनाओं में जनसुविधा की अनदेखी का उदाहरण बताया।
जमशेदपुर को चाहिए मज़बूत नाला प्रणाली
सरयू राय ने कहा कि
दलमा से आने वाले पानी के लिए पारडीह से बालीगुमा तक एक बड़ा और मज़बूत नाला बनना चाहिए। अभिलाषा अपार्टमेंट, वास्तु विहार और आशियाना सन सिटी जैसी हाउसिंग कॉलोनियों में भी पानी भर गया है।
प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने की सलाह
विधायक ने जिला प्रशासन, टाटा स्टील यूआईएसएल, जमशेदपुर अक्षेस और मानगो नगर निगम से आग्रह किया कि वे राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दें। जरूरतमंदों के लिए अस्थायी आवास और भोजन की व्यवस्था करें।
Read More : छह मित्र, एक सपना – अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर
कई जनप्रतिनिधि और अफसर भी थे मौजूद
दौरे में मानगो और जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त समेत कई पदाधिकारी और क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी को अलर्ट पर रहने और जल निकासी की योजनाओं को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए गए।
दीपक सहाय से कहा
फ्लाईओवर बनाने वाली एजेंसी जल निकासी की बाधा तुरंत हटाए
सरयू राय का साफ कहना है—
अगर विकास कार्यों में जनसुविधा की सोच को नजरअंदाज किया जाएगा, तो ऐसी प्राकृतिक आपदाएं और ज्यादा मुसीबत खड़ी करेंगी। अभी वक्त है कि योजनाओं को सुधारें, नहीं तो आगे हालात और बिगड़ सकते हैं।
Update @ 6 PM
स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
Subernarekha River (At Mango Bridge Site)
- Danger Level- 121.50 metre
Present Level- 123.40 metre
Kharkai River (At Adityapur Bridge Site)
- Danger Level- 129 metre
Present Level- 133.65 metre
#StayAlert
#StaySafe













